Kumhari Flyover हादसा, अन्नू की पढ़ाई और परवरिश के लिए प्रबंधन देगी 15 लाख, इंजीनियर गिरफ्तार

दुर्ग जिले में कुम्हारी फ्लाई ओवर हादसे में जिम्मेदारों पर कार्रवाई की गई है। रॉयल इंफ्रा. कंपनी के सीनियर इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। वहीं कंपनी बच्ची के परवरिश के लिए परिजनों को 15 लाख रुपए का चेक प्रदान करेगा।

durg flyover

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कुम्हारी फ्लाई ओवर में हुए हादसे में अब जाकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की गई है। कम्पनी के असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर सह इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा दुर्ग कलेक्टर ने रॉयल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को इस गंभीर हादसे का शिकार हुए, देवांगन दम्पत्ति की बालिका अन्नू की शिक्षा-दीक्षा एवं अन्य खर्चों के लिए 15 लाख रुपए देने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के निर्देश के अनुसार कंपनी बच्ची के परिजनों को यह राशि गुरुवार को सौंपेगी। वहीं इस घटना में अब तक नेशनल हाइवे, PWD के अधिकरियों की जिम्मेदारी तय नहीं की गई है।

कम्पनी अन्नू के परिजनों को सौंपेगी राशि

कम्पनी अन्नू के परिजनों को सौंपेगी राशि

जिला कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा एवं एसपी अभिषेक पल्लव ने मीटिंग के दौरान निर्माणधीन कम्पनी से चर्चा की है। कुम्हारी फ्लाईओवर के निर्माणाधीन एजेंसी रॉयल इंफ्रास्ट्रक्चर कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को हादसे में प्रभावित बच्ची अनु देवांगन को 15 लाख रुपए की राहत राशि देने के निर्देश दिए है। जिसके अब कम्पनी ने भी निर्देश को स्वीकार किया है। कंपनी प्रबंधन गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर और एसपी की उपस्थिति में पंद्रह लाख रुपए की राशि का चेक बच्ची के परिजनों को प्रदान करेगा।

अनुबंध शर्तों के अनुसार सुरक्षा सबंधी लापरवाही

अनुबंध शर्तों के अनुसार सुरक्षा सबंधी लापरवाही

कलेक्टर एवं एसपी ने इस संबंध में प्रबन्धन से बच्ची की परवरिश की जिम्मेदारी उठाने कहा। कलेक्टर ने कहा कि फ्लाईओवर के निर्माण की अनुबंध शर्तों में सुरक्षा संबंधी सभी बातों का पूरा ध्यान रखना शामिल था। कंपनी ने इस पर लापरवाही की है। जिससे यह गंभीर हादसा हुआ। इस हादसे में बच्ची ने अपने माता-पिता को खो दिया और अब उसके सामने परवरिश की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। इसके लिए उसके परवरिश का खर्च कंपनी उठाये। इस पर चर्चा के पश्चात प्रबंधन ने पंद्रह लाख रुपए की राशि प्रदान करने की बात कही।

रॉयल इंफ्रा के इन अधिकारियों पर दर्ज है मामला

रॉयल इंफ्रा के इन अधिकारियों पर दर्ज है मामला

दुर्ग पुलिस ने निर्माण एजेंसी पर अपराध दर्ज करने के बाद यह पहली गिरफ्तारी की है। जिसके तहत रॉयल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर पीयूष पाढ़ी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने रॉयल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के डायरेक्टर जितेन्द्र जैन, श्रेयांश जैन, प्रोजेक्ट हेड अनिरुद्ध जैन और प्रोजेक्ट मैनेजर शांतनु मलिक को इस हादसे का जिम्मेदार बताया है। इन सभी पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा 304 और 337 के तहत मामला दर्ज किया है।

NH अधियाकरियों की रिपोर्ट के आधार पर हुई कार्रवाई

NH अधियाकरियों की रिपोर्ट के आधार पर हुई कार्रवाई

कुम्हारी पुलिस ने यह कार्रवाई नेशनल हाईवे अथॉरिटी के एसडीओ एके श्रीवास्तव और सब इंजीनियर अभिजीत सोनी के जांच रिपोर्ट के आधार पर की है। लेकिन इस हादसे के बाद से अब तक नेशनल हाईवे के अधिकारी, जिला प्रशासन के लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों और यातयात पुलिस कर्मियों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जबकि जिले में चल रहे निर्माण कार्य में वैकल्पिक व्यवस्था बनाने, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी जिला स्तर पर की जाती है। इसमें अब तक किसी भी अधिकारी पर विभागीय कार्रवाई भी नहीं की गई।

जानिए क्या था पूरा मामला

जानिए क्या था पूरा मामला

दरअसल दुर्ग जिले के कुम्हारी में नेशनल हाईवे में फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें आर्क ब्रिज में ही स्लैब नहीं डाला गया है। इस अधूरे फ्लाईओवर में आर्क ब्रिज से 10 दिसम्बर रात ब्रिज से गिरकर देवांगन दम्पती की मौत हो गई। दम्पति अपनी टीवीएस XL गाड़ी से जजंगिरी से विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे।इस हादसे में बच्ची अन्नू को हल्की चोट आई थी। इसके बाद एक कार सवार भी इस हादसे का शिकार हो गया। लेकिन एयर बैग खुलने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई।

यह भी पढ़ें,, Durg News: कुम्हारी आर्क ब्रिज में दो बड़े हादसे, पति-पत्नी की मौत, सीएम भूपेश ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+