Durg News: कुम्हारी आर्क ब्रिज में दो बड़े हादसे, पति-पत्नी की मौत, सीएम भूपेश ने दिए कार्रवाई के निर्देश

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में निर्माणाधीन फ्लाईओवर में आज सुबह दो बड़े हादसे हो गए। इस हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई. वहीं बच्ची गंभीर रूप से घायल है। इसके बाद एक कार भी निर्माणाधीन ब्रिज में जा गिरी।

kumhari arch bridge

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नेशनल हाइवे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर में लोक निर्माण विभाग और एजेंसी की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिसके कारण कुम्हारी में फ्लाईओवर से गिरकर एक बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। वहीं बाइक में सवार उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल है। इसके कुछ देर बाद ही एक कार भी अधूरे ब्रिज से गिर गई। घटना शनिवार तड़के सुबह पांच बजे की बताई जा रही है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस हादसे पर दुख जताया है, और जिम्मेदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

निर्माण एजेंसी ने नहीं लगाया कोई सूचक, बैरियर

निर्माण एजेंसी ने नहीं लगाया कोई सूचक, बैरियर

वहीं प्राथमिक जांच के बाद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फ्लाईओवर पर किसी प्रकार का सूचक या रेडियम या कोई डायवर्सन बैटिकेड्स नहीं लगाया गया था। जिसके चलते डायवर्सन और फ्लाईओवर निर्माणाधीन होने के स्पष्ट निर्देश के अभाव में भटक कर TVS Xl मोपेड चालक पत्नी अपनी बेटी के साथ फ्लाईओवर के आर्क ब्रिज तक पहुंच गया। ये तीनो जंजगिरी गांंव से विवाह कार्यक्रम से लौट रहे थे। ब्रिज में अचानक कोहरा और तेज गति में आगे सड़क न होने का अंदाजा लगा तो 10 मीटर की दूरी से मृतक आजु राम देवांगन ने ब्रेक लगाई, लेकिन फ्लाईओवर से 25 फिट नीचे गिर गए। जिससे आजु राम देवांगन और पत्नी निर्मला देवांगन की मौके पर मौत हो गई। वहीं बेटी अन्नु को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

सीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

कुम्हारी के निर्माणाधीन फ्लाईओवर में हुए इस हादसे को लेकर अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए निर्माणाधीन ओवरब्रिज से गिरकर हुए दंपत्ति की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है। वहीं सीएम ने जिला प्रशासन को दुर्घटना में घायल बच्ची को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने और जिम्मेदारों के विरुद्ध तत्काल दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस ने ठेकेदार पर दर्ज किया 304 के तहत अपराध

पुलिस ने ठेकेदार पर दर्ज किया 304 के तहत अपराध

इस बड़ी लापरवाही के लिए निर्माणधीन ब्रिज के ठेकेदार पर पुलिस ने 304 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कुम्हारी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। जिसके बाद अन्य वाहनों को हादसे से बचाने पुलिस बैरिकेड्स लगाने में जुट गई।फ्लाईओवर में गड्ढे के पास एक भी स्टॉपर या सूचक नहीं रखा गया है। आर्क ब्रिज में किसी स्थान पर लाइट की व्यवस्था नहीं कि गई है। जिसके अभाव में फ्लाईओवर पूरी तरह से निर्मित होने जैसा लग रहा है। थोड़ी देर बाद भ्रम में तेज गति से कार भी उसी स्थान पर जा गिरी।

कार सवार की बच गई जान, कार हुआ क्षतिग्रस्त

कार सवार की बच गई जान, कार हुआ क्षतिग्रस्त

इस ब्रिज में भिलाई से रायपुर की ओर जा रही एक और कार निर्माणधीन फ्लाईओवर में गिर गई। कार का एयरबैग खुलने से चालक सुरक्षित बच गया। लेकिन कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। एक दिन में दो बड़ी घटनाओं ने जिला प्रशासन की निगरानी , यातायात पुलिस और निर्माण एजेंसी के सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। इसी तरह पावर हाउस ब्रिज के ऊपर बन रहे प्रदेश के सबसे ऊंचे आर्क ब्रिज में भी नीचे ब्रिज को बंद किये बगैर, यात्रियों की जान जोखिम में डालकर काम किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+