कुम्हारी फ्लाईओवर हादसे में अनाथ हुई बच्ची, जिम्मेदार कम्पनी को उठाना पड़ेगा लालन- पालन का जिम्मा

बीत शनिवार को छत्तीसगढ़ के भिलाई में ब्रिज हादसे में अनाथ हुई 12 साल की बच्ची की जिम्मेदारी ब्रिज निर्माण करने वाली कम्पनी को लेनी होगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने निर्देशित किया है।

छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर के कुम्हारी फ्लाईओवर हादसे में अपने परिजनों को खो चुकीबच्ची अन्नू देवांगन की पढ़ाई लिखाई और अन्य जरूरतों के लिए फ्लाईओवर का निर्माण कर रही कंपनी रायल इंफ्रा पंद्रह लाख रुपए की राशि प्रदान करेगी। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा और एसपी डा. अभिषेक पल्लव ने इस संबंध में कंपनी के प्रबंधन से चर्चा करके उनसे बच्ची की परवरिश की जिम्मेदारी उठाने कहा है।

kumahri

अफसरों ने प्रबंधन से कहा है कि फ्लाईओवर के निर्माण की अनुबंध शर्तों में सुरक्षा संबंधी सभी बातों का पूरा ध्यान रखना शामिल था। कंपनी ने इस पर लापरवाही की जिससे यह गंभीर हादसा हुआ। इस हादसे में बच्ची ने अपने माता-पिता को खो दिया और अब उसके सामने परवरिश की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। इसके लिए उसके परवरिश का खर्च कंपनी उठाये। इस पर चर्चा के पश्चात प्रबंधन ने पंद्रह लाख रुपए की राशि प्रदान करने की बात कही है। कंपनी प्रबंधन गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा और एसपी डा. अभिषेक पल्लव की उपस्थिति में पंद्रह लाख रुपए की राशि का बच्ची का का चेक परिजनों को प्रदान करेगा।

गौरतलब है कि बीते शनिवार को भिलाई में घटित दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया था। इस घटना में एक बाइक और कार कुम्हारी चौक पर तैयार हो रहे निर्माणाधीन ब्रिज से नीचे गिर गई थी। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई,जबकि एक एक बच्ची की हालत गंभीर हो गई थी। वही इस हादसे में कार का एयरबैग खुलने से चालक सुरक्षित बच गया था। सीएम भूपेश बघेल ने कुम्हारी में बाइक गिरने से वाले दम्पत्ति की मृत्यु की घटना पर गहरा दुख प्रकट करते दोषियों पर तत्काल दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़ें Durg News: कुम्हारी आर्क ब्रिज में दो बड़े हादसे, पति-पत्नी की मौत, सीएम भूपेश ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+