कांकेर: कोयलीबेड़ा पहुंची कलेक्टर प्रियंका, स्कूली बच्चों को दिया मानसून ऑफर, बच्चे भी बोल पड़े "हम तैयार हैं"
नक्सल प्रभावित कांकेर जिले की कलेक्टर डॉ. प्रियंका मानसून ऑफर से तहत कहा कि जो भी बच्चा कांकेर जिले से राज्य की मैरिट सूची में आएगा। उसे वह अपने स्वयं के खर्चे में हवाई जहाज से दिल्ली ले जाकर दिल्ली की सैर कराएगी।
कांकेर, 05 अगस्त। छत्तीसगढ़ में शिक्षा गुणवत्ता सुधार के लिए राज्य सरकार द्वारा कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं राज्य सरकार ने शिक्षा गुणवत्ता सुधार के तहत अब स्कूलों में बैगलेस शनिवार की घोषणा की है दूसरी ओर बच्चों के पाठ्यक्रम को सरल व रोचक बनाया जा रहा है वहीं स्थानीय तौर पर बच्चों की पढ़ाई में प्रतिस्पर्धा व रुचि पैदा करने के लिए नक्सल प्रभावित कांकेर जिले की कलेक्टर डॉक्टर प्रियंका शुक्ला ने बच्चों को मानसून ऑफर दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर यह मानसून ऑफर क्या है ?
Recommended Video

स्कूलों का निरीक्षण करने पहुंची थी कलेक्टर
हम बात कर रहें हैं कांकेर कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला की जिनकी पोस्टिंग कुछ ही दिनो पहले कांकेर जिले में हुई है। जिन्होंने जिले के स्कूलों के निरीक्षण के दौरान स्कूलों में पाए जाने वाले कमियों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल कांकेर जिले में संचालित होने वाले आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल व शासकीय हिंदी मीडियम स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता सुधार एवं पेयजल, शौचालय व मध्याह्न भोजन समेत अन्य गतिविधियों का निरिक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को मानसून ऑफर दिया। डॉ प्रियंका शुक्ला ने बच्चों से कई सवाल भी पूछे। वहीं उन्हें 12वीं के बाद उच्च शिक्षा की जानकारी भी दी। उन्होने बताया कि किस तरह से आप 12 वीं के बाद एक बड़े अधिकारी बनने की तैयारी कर सकते हैं।

अब जानिए क्या है मानसून ऑफर
दरअसल जिले के स्कूलों के निरीक्षण के दौरान कांकेर कलेक्टर ने स्कूली बच्चो को अपना मानसून ऑफर बताया, उन्होंने बच्चों में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने व पढ़ाई के लिए रुचि पैदा करने के लिए मानसून ऑफर से तहत कहा कि जो भी बच्चा कांकेर जिले से राज्य की मैरिट सूची में आएगा। उसे वह अपने स्वयं के खर्चे में हवाई जहाज से दिल्ली ले जाकर दिल्ली की सैर कराएगी। इस बात पर सारे बच्चों ने अपना हाथ खड़ा कर दिया और पढ़ाई में मेहनत करने की बात कहने लगे। कलेक्टर ने कहा कि वह उन्हें अपने साथ दिल्ली ले जाकर 3 दिनों तक दिल्ली घुमाएंगी। लेकिन इसके लिए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करना होगा, और राज्य की मेरिट सूची में स्थान बनाना होगा इस बात से बच्चे उत्साहित हो उठे।

गौरतलब हो कि कलेक्टर डा.प्रियंका शुक्ला ने कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र कोयलीबेड़ा ब्लॉक के स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्र, अस्पताल, छात्रावास का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने लोगों से चर्चा की और उनके, बिजली, पानी, स्कूल, स्वास्थ्य, शिक्षा व खाद्यान जैसी मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने अधिकारियों को निर्देश दिए। नक्सल प्रभावित कोयलीबेड़ा क्षेत्र में नक्सल हिंसा के कई मामले सामने आते हैं। नक्सली जिले में हो रहे विकास कार्यों को रोकने का प्रयास भी करते हैं। जिसके चलते अब लोगों की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना कलेक्टर द्वारा तैयार की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications