कबीरधाम: किराए व दान के भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र, बिजली, पानी जैसी सुविधाओं के अभाव में संचालन
कबीरधाम जिले में बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और कुपोषण से दूर रखने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। लेकिन जिले में आज भी कई ऐसे केंद्र हैं। जो किराए के भवनों में संचालित हो रहे हैं।
कवर्धा, 02 अगस्त। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और कुपोषण से दूर रखने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। लेकिन जिले में आज भी कई ऐसे केंद्र हैं। जो किराए के भवनों में संचालित हो रहे हैं। आनगबाड़ी केंद्रों के लिए महिला बाल विकास विभाग के पास स्वयं का भवन नही है। इन केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका जाकर बच्चों को पोषण आहार और प्रारंभिक शिक्षा दे रहे हैं।

इन केंद्रों में 80 हजार बच्चे हैं पंजीकृत
जिले में 1687 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहे हैं, जहां पर 80 हजार से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं। लेकिन स्वयं के भवन व सुविधाओ के अभाव में आंबनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहें है।क्योंकि जिले में कहने के लिए तो 1687 आंगनबाड़ी केंद्र हैं लेकिन स्वयं का भवन 1476 केंद्र के लिए है। विभाग से मिली जानकारी अनुसार 211 आंबनबाड़ी केंद्र के लिए भवन की कमी है। भवन की कमी के साथ कुपोषण के खिलाफ जंग लड़ने की कयावद अधूरी है।

सुविधाओं के अभाव में बच्चों की देखरेख
जिले के आनगबाड़ी केंद्रों बच्चे पहुंचते हैं। खेल खेल में शिक्षा व पोषण लेने लेकिन केंद्रों में समस्याओं की भरमार है। जिले के 695 आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली की व्यवस्था नहीं होने से हजारों बच्चे उमस व गर्मी से परेशान होते रहते हैं। 1476 आंगनबाड़ी केंद्रों में से 781 में बिजली की व्यवस्था है। जबकि 695 केंद्र बिजली विहीन है। कुछ माह पूर्व शासन-प्रशासन की ओर से विद्युतविहीन आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली व्यवस्था की बात कहीं थी। जो अब तक पूर्ण नहीं हो सकी है।
इन समस्याओं के बीच बच्चों का पोषण
कबीरधाम जिले में 1687 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है लेकिन 211 आनगबाड़ी केंद्र किराए के मकान में चल रहे हैं। 26 आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय नही है। इसके साथ ही 695 आंगनबाड़ी केंद्र में बिजली नही है। तो वहीं 80 केंद्रों में पेयजल की व्यवस्था ही नहीं है। इन सबके बीच जिला प्रशासन आंगनबाड़ी के केंद्रों का संचालन कर रहा हैं। वहीं केंद्रों में बच्चों को दिए जाने वाले पोषण आहार की भी कोई मॉनिटरिंग करने वाला नहीं है बच्चों को पानी युक्त सोयाबीन आलू की सब्जी या खिचड़ी खिलाकर सन्तुष्ट घर भेज दिया जाता है।
किराए व उधार के भवन में संचालित हो रहे केंद्र
जिले में कुल 211 आंगनबाड़ी केंद्र के लिए स्वयं के भवन की कमी है। इसके चलते ही जिले के 110 केंद्र किराए के भवन में संचालित हो रहे हैं। जबकि 101 आंगनबाड़ी केंद्र उधार के भवन व मकान, सामुदायिक भवन, सार्वजनिक भवन या फिर दान के भवन या कमरे में संचालित हो रहे हैं। मतलब जैसे तैसे काम चल रहा है।
केंद्र के बच्चे खुले में जा रहे शौच
कबीरधाम जिला खुले में शौचमुक्त जिला है, लेकिन यहां के बच्चे खुले में शौच जाते हैं वह भी आंगनबाड़ी केंद्र के ही बच्चे। जिला प्रशासन द्वारा दी गईं जानकारी के अनुसार 26 आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय की सुविधा नहीं है। जबकि 211केंद्र किराए के भवन व अन्य स्थानों पर संचालित हो रहे हैं उसमें भी नाममात्र केंद्रों में ही शौचालय की सुविधा है। मतलब 200 से अधिक केंद्रों में शौचालय ही नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications