Jyoti Amge ने मां बम्लेश्वरी का किया दर्शन, दुनिया की सबसे छोटी महिला का गिनीज बुक में दर्ज है नाम
World Smallest Women छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में स्थित मां बम्लेश्वरी के दरबार में साल भर लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं। डोंगरगढ़ के इस प्राचीन मंदिर में नेता, मंत्री, फिल्मस्टार, करोड़पति व्यवसायी मनोकामना पूर्ति के लिए आतें हैं। लेकिन आज दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आमगे मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने के लिए माता के दरबार पहुंची थी। यहां उन्होंने अपने परिजनों के साथ मां की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना की।

मंदिर ट्रस्ट ने सबसे छोटी महिला का किया सम्मान
अपने परिजनो के साथ डोंगरगढ़ पहुंची ज्योति का मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के सदस्य बबलू शांडिल्य ने लाल चुनरी और देवी मां की फोटो भेंट कर सम्मान किया। दुनिया की सबसे छोटी कद वाली महिला और कलाकार ज्योति ने भी संम्मान स्वीकार किया। छत्तीसगढ़ में मिले प्यार और सम्मान को पाकर ज्योति काफी खुश हुई। उन्होंने कहा कि मां बम्लेश्वरी की उन पर बड़ी कृपा है। इसलिए छोटा कद होने के बाद भी दुनियाभर के लोगों का प्यार मुझे मिल रहा है।

गिनीज बुक में दर्ज है रिकॉर्ड, सिर्फ दो फिट की महिला
बचपन से कमोजर पैदा हुई ज्योति आमगे 28 वर्ष की है उनका जन्म 16 दिसंबर 1993 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। इनकी हाइट सिर्फ 62.8 सेंटीमटर है। यानी करीब 2 फीट 6 इंच है। इनका नाम 2009 से 2019 तक लगातार गिनीज वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। ज्योति का परिवार मध्यम वर्गीय है। आमगे ज्योति को बचपन से ही एकॉन्ड्रोप्लेसिया नामक बीमारी थी। लेकिन ज्योति ने अपनी सबसे बड़ी कमजोरी को ही अपनी ताकत बना ली है।

बिग बॉस सीजन 6 में बनी थी गेस्ट
ज्योति ने अपनी कम हाइट और कला के दम पर पूरी दुनिया में नाम कमाया है। ज्योति आमगे को पूरे देश ने तब पहचाना जब उन्हें बिग बॉस सीजन-6 में बतौर गेस्ट बुलाया गया था। इसके अलावा वो बॉलीवुड की दो फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड की एक हॉरर स्टोरी 'फ्रेक शो' और 'लेग जिंडो' में भी उन्होने अपनी कला का प्रदर्शन किया है। जिससे पूरे अमेरिका में भी पॉपुलर हो गई। सोशल मीडिया पर काफी लोग ज्योति की सक्सेस स्टोरी और फोटो अक्सर शेयर करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications