दुर्ग : हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में जुटी स्व-सहायता समूहें, तैयार हो रहा पांच लाख तिरंगा
देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी के अमृत महोत्सव में इस बार पूरा देश देशभक्ति के रंग में रंगने जा रहा है। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भी हर घर तिरंगा अभियान के तहत लाखों की संख्या में झंडे तैयार किए जा रहें हैं
दुर्ग/राजनांदगांव 29 जुलाई। देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी के अमृत महोत्सव में इस बार पूरा देश देशभक्ति के रंग में रंगने जा रहा है। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भी हर घर तिरंगा अभियान के तहत लाखों की संख्या में झंडे तैयार किए जा रहें हैं। जिले के हर घर तक तिरंगा पहुंचाने जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। दुर्ग जिला प्रशासन 1 लाख 35 हजार तिरंगा तैयार करा रहा है। ताकि स्वतंत्रता दिवस के पहले घरों तक राष्ट्रीय ध्वज पहुंच सके।

महिला स्व सहायता समूहों को मिला रोजगार
इन तरंगों को तैयार करने के लिए खास तौर पर जिला प्रशासन ने महिला अस्पताल का समूह को जिम्मेदारी दी है।जिसके माध्यम से इन समूहों को रोजगार भी मिल रहा है। इन राष्ट्रीय ध्वज को बनाकर महिलाएं भी आर्थिक रूप से मजबूत बन कर आजादी का अमृत महोत्सव मनाएंगी।

राजनांदगांव जिले में तैयार हो रहा चार लाख तिरंगा
आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर राजनांदगांव जिले में स्व-सहायता समूह की महिलाएं लोगों में देशभक्ति का जज्बा जगाएंगी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत अभी वे राष्ट्रीय ध्वज तैयार करने में जुटीं हैं। अगस्त के दूसरे सप्ताह से फिर उन झंडों को घर-घर पहुंचाने में लग जाएंगी। जिले में लगभग चार लाख तिरंगा झंडा प्रशासन बांटने जा रहा है। इसके लिए गोठान संचालन से जुड़े समूहों को भी लगाया जाएगा।
देश मना रहा आजादी का अमृत महोत्सव
आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देशभर में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहें हैं। जिसके तहत हर-घर तिरंगा अभियान केंद्र की मोदी सरकार ने शुरू किया। इससे न सिर्फ लोगों में देशप्रेम की भावना जागृत होगी बल्कि वे अपने घर पर तिरंगा फहराकर उसका सम्मान भी कर सकेंगे।
जिला पंचायतों के माध्यम से मिला काम
कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज बनाने का सारा काम महिला स्वसहायता समूहों को दिया गया है। साथ ही 5 हजार तिरंगे खादी ग्रामोद्योग के जरिए खरीदे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में नगर निगम दुर्ग और ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत के माध्यम से तिरंगे बनाने का काम महिला समूह कर रहे हैं।
तैयार हो रहा 1 लाख 35 हजार तिरंगा
दुर्ग जिले के घरों में तिरंगा पहुंचाने एवं हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक लाख 35 हजार तिरंगे तैयार किए जा रहे हैं। इन तिरंगों को 15 अगस्त से पहले तैयार कर घरों तक पहुंचा दिया जाएगा। यह तिरंगे लोगों को मुफ्त में उपलब्ध कराए जाएंगे।दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने कहा कि जिलेभर में यह तिरंगे नि-शुल्क बांटे जाएंगे। इसके लिए निकाय से लेकर ग्राम पंचायत तक सेंटर बनाए जाएंगे। जहां से लोग आसानी से राष्ट्रीय ध्वज ले सकेंगे।
हर साइज के झंडे होंगे उपलब्ध
कलेक्टर के अनुसार महिला स्व सहायता समूहों को हर साइज के झंडे बनाने का काम दिया गया है। इसमें भारत सरकार की ओर से निर्धारित साइज और कपड़े पर यह तिंरगे तैयार किए जाएंगे। सभी अपने घर, संस्थान, स्कूल, कॉलेज सहित किसी भी कार्यालय में इसे जगह की सुगमता के हिसाब से फहरा सकेंगे। समूहों ने भी तिरंगा बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications