Durg News: मतदाताओं को जागरूक करने स्कूली बच्चों ने चलाई साइकिल, 2023 में होंगे विधानसभा चुनाव

छत्तीसगढ़ में एक साल बाद विधानसभा चुनाव होने है। इस चुनाव में साल 2018 की अपेक्षा मतदाताओं की संख्या बढ़ने वाली है। क्योंकि राज्य में स्कूलों से पास होने वाले युवा अब मतदाता बन गए हैं। हर बार राज्य निर्वाचन आयोग 'स्वीप अभियान' के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाता है। इस बार दुर्ग जिला प्रशासन द्वारा शिक्षा विभाग व अन्य विभागों के सहयोग से स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मतदाता जागरूकता हेतु सायकल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में शामिल होकर स्कूली बच्चों ने मतदाताओं को जागरूक किया।

durg election

अपर कलेक्टर ने रैली को दिखाई हरी झंडी
अपर कलेक्टर अरविंद एक्का ने साइकिल रैली को पं. रविशंकर स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पं. रविशंकर स्टेडियम से होते हुए आदर्श कन्या विद्यालय, गांधी चौक, पटेल चौक, बस स्टैण्ड से वापस पं. रविशंकर स्टेडियम में रैली का समापन हुआ। इस रैली में आदर्श कन्या विद्यालय, जेआरडी, खालसा पब्ल्कि स्कूल, महात्मा गांधी, महावीर जैन, सरस्वती शिशुु मंदिर, सन शाइन, दीपक नगर शासकीय विद्यालय एवं स्कूलों से कक्षा 11 वीं कक्षा 12वीं के विद्यार्थी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने साइकिल चलाकर मतदान के लिए जागरूक किया।

साल 2023 में होंगे विधानसभा चुनाव
दरअसल साल 2023 के दिसंबर माह में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस चुनाव की तैयारी में निर्वाचन आयोग लग चुका है।सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सूचियों की पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा नए मतदाताओं के नाम जोड़ने एवं घटाने का काम भी किया जा रहा है दुर्ग जिले में भी आने वाले 6 विधानसभा चुनाव में इस बार मतदाताओं की संख्या बढ़ने जा रही है क्योंकि बड़ी संख्या में नए युवा मतदान करेंगे।

election sweep programe girls

लोकतंत्र के महत्वपूर्ण है शत प्रतिशत मतदान
इस रैली का मुख्य उद्देश्य 18 वर्ष पूर्ण कर चुके और भावी मतदाताओं को जागरूक करना एवं अन्य लोगों को भी इसकी जानकारी देना था। इसके अलावा मतदान के महत्व को समझाते हुए लोकतंत्र में शत प्रतिशत मतदान को बढ़ावा देने की अपील की गई। इस दौरान सायकल और हाथों में बैनर पोस्टर लेकर नारों की गूंज के साथ छात्र-छात्राओं और जिला प्रशासन शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आम नागरिकों मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाने की अपील की।

8 दिसम्बर तक होगा मतदाता पुनरीक्षण, जुड़वा सकते हैं नाम
अपर कलेक्टर ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब देश के भावी मतदाता है। 18 वर्ष की आयु पूर्ण करते ही अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाये और अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। उन्होंने आगे कहा कि मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन 9 नवंबर से 08 दिसंबर तक होगा। जिसमें मतदाता अपने निकटतम पंजीयन क्रेन्द्र में नाम, फोटो, पता परिवर्तन करा सकते है। इसके अलावा जिन वोटरों की मृत्यु हो चुकी है उनके नाम को भी मतदाता सूची से हटाया जा सकता है।
साइकिल रैली में यह सभी रहे मौजूद
मतदाता जागरूकता रैली के अवसर पर अपर कलेक्टर अरविंद एक्का योगिता देवांगन संयुक्त कलेक्टर, मुकेश रावटे एसडीएम दुर्ग, जागेश्वर कौशल एसडीएम भिलाई/छावनी, अभय जायसवाल डीईओ एवं सहायक संचालक अमित घोष सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। सभी ने साइकिल चलाकर बच्चों को इस अभियान से जोड़ा और इसका महत्व समझाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+