CWG-2022: बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षी को सीएम भूपेश बघेल ने दी बधाई, नौकरी के लिए किया आश्वस्त
बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल में बैडमिंटन में सिल्वर मेडल लेकर छत्तीसगढ़ पहुंची आकर्षी कश्यप मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की।
दुर्ग, 12 अगस्त। बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल में बैडमिंटन में सिल्वर मेडल लेकर छत्तीसगढ़ पहुंची आकर्षी कश्यप मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। आकर्षि कश्यप को हाल ही में राष्ट्रमंडल गेम्स 2022 बर्किंघम में बैडमिंटन के टीम चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ है। 21 वर्षीय आकर्षी कश्यप छत्तीसगढ़ की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। जिन्होंने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने आकर्षी को उसकी सफलता के लिए बधाई दी सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटियां अब विदेशों में प्रदेश का मान बढ़ा रहीं हैं।

मुख्यमंत्री बघेल ने आकर्षी कश्यप को देश के लिये के लिए सिल्वर मेडल लाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आकर्षी ने अपनी खेल प्रतिभा से पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है, जो हम सभी प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने आकर्षी को उनकी उपलब्धि के प्रोत्साहन के लिए राज्य शासन की ओर से शासकीय नौकरी प्रदान करने भी आश्वस्त किया।

आकर्षी ने जताई थी इच्छा
छत्तीसगढ़ लौटने के बाद आकर्षी कश्यप ने कहा था, कि छत्तीसगढ़ में खेलों के लिए एक अच्छे वातावरण की आवश्यकता है। वहीं उन्होंने कहा था कि राज्य सरकार सबा अंजुम की तरह सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करें। तो हम अच्छा कर सकते हैं। भिलाई में अच्छे बैडमिंटन कोर्ट नहीं हैं,लेकिन रायपुर में अब कोर्ट का निर्माण हो रहा है।
मुख्यमंत्री को कॉमनवेल्थ टी शर्ट की भेंट
मुख्यमंत्री बघेल को इस अवसर पर आकर्षी ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिए पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों के हस्ताक्षर युक्त टी-शर्ट उपहार स्वरूप भेंट की। वहीं आकर्षी ने सीएम भूपेश बघेल को अगली बार गोल्ड मेडल जीतने का वादा करते हुए 2024 आयोजित ओलंपिक की तैयारियों की जानकारी दी।
सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ियों में हुई शामिल
आपको बता दें कि 21 वर्षीय आकर्षि कश्यप दुर्ग जिले की निवासी है। वे छत्तीसगढ़ में बैडमिंटन खेलते हुए बैडमिंटन की सभी वर्ग की नेशनल चैम्पियन रही है। अंडर-13,15,17,19 में नेशनल लेवल पर गोल्ड मेडल व सीनियर नेशनल में भी पदक हासिल किया। उन्होंने इंडोनेशिया एशियन गेम्स 2018 में भारतीय जूनियर बैडमिंटन दल का प्रतिनिधित्व किया। आकर्षि कश्यप साउथ एशियन गेम्स नेपाल में आयोजित खेल प्रतियोगिता में भी विजेता रही। बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम में अंडर-19 बैडमिंटन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल लेने के बाद आकर्षी अब तेजी से सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो चुकी है।
2024 ओलंपिक की सूची में हुई शामिल
साथ ही वे इंडियन बैडमिंटन की सीनियर वूमेन्स की सिंगल की प्रथम रैंक पर काबिज रही। वे एशिया टीम चैम्पियनशिप फिलीपीन्स 2022 और एशिया चैम्पियनशिप मलेशिया 2022 में भी भारतीय दल की सदस्य थी। हाल में वे बैकांक में आयोजित थामस व्ही उबेर कप में सम्मिलित थी। आकर्षि कश्यप को ओलपिंक के 2024-2028 में शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन ने उन्हें खेल पुरस्कार में सर्वोपरि गुण्डाधूर पुरस्कार तथा शहीद कौशल पुरस्कार से सम्मानित किया है। इस अवसर पर विधायक देवेन्द्र यादव तथा डॉ. संजीव कश्यप भी उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications