सीएम भूपेश ने किया शंखनाद, नन्हे अथर्व बने श्री कृष्ण, सीएम निवास में जन्माष्टमी पर दिखा गोकुल सा नजारा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई तीन में स्थित स्थानीय निवास में भी जन्माष्टमी पर्व पर विशेष तौर पर मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय को आकर्षक रूप से सजाया गया। मुख्यमंत्री ने परिवार सहित भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना की,

दुर्ग, 20 अगस्त। छत्तीसगढ़ में भगवान कृष्ण की जन्मोत्सव का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई तीन में स्थित स्थानीय निवास में भी जन्माष्टमी पर्व पर विशेष तौर पर मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय को आकर्षक रूप से सजाया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परिवार सहित भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना की। इस दौरान सीएम भूपेश नाती अथर्व को गोद में उठाकर मटकी तुड़वाते भी नजर आए। इस जन्माष्ठमी पर मुख्यमंत्री का स्थानीय निवास आकर्षण का केंद्र रहा।

आकर्षक फूलों से सजा कैम्प कार्यालय

आकर्षक फूलों से सजा कैम्प कार्यालय

दुर्ग में स्थित भिलाई तीन पदुमनगर के सीएम निवास कैंप कार्यालय को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष रूप से सजाया गया था आकर्षक फूलों के साथ सजा के माध्यम से सीएम निवास में भगवान कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां की गई थी। इसके साथ ही झूले को भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर का रूप देते हुए फूलों से आकर्षक तरीके से सजाया गया था।

सीएम ने सहपरिवार की पूजा, किया शंखनाद

सीएम ने सहपरिवार की पूजा, किया शंखनाद

छत्तीसगड़ के अन्य सभी पर्वों की तरह इस बार भी सीएम भूपेश बघेल ने जन्माष्टमी का पर्व पत्नी, बहू, बेटे और घर के अन्य सदस्यों के साथ मनाई। उन्होंने विधि विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की। सीएम ने भगवान कृष्ण से प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की। सीएम भूपेश बघेल ने आरती के दौरान शंख बजाकर शंखनाद भी किया। आरती के बाद सीएम ने परिवार सहित भगवान श्रीकृष्ण की पालने की डोर खींची।

नाती अथर्व के साथ नाना ने की खूब मस्ती

नाती अथर्व के साथ नाना ने की खूब मस्ती

जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री ने ज्येष्ठ पुत्री के पुत्र यानी अपने नाती अथर्व को भगवान कृष्ण की तरह सजाया था। इस दौरान नाना और नाती ने मिलकर खूब मस्ती की, सीएम निवास में दही हांडी भी लगाई गई, जिसे सीएम ने अथर्व को गोद में उठाकर मटकी तुड़वाया, सीएम ने जहां शंखनाद करके पूजा की शुरूआत की तो नन्हे अथर्व ने नाना को बांसुरी बजाकर दिखाया। इसके बाद नाना ने नाती को गोद पर उठा लिया। नाना की गोद में चढ़कर अथर्व ने घंटी बजाई और दही हांडी को फोड़ा। इस मौके पर गोकुल जैसा नजारा मुख्यमंत्री निवास स्थित कैम्प कार्यालय में देखने को मिला।

सभी जिलों में कृष्ण कुंज की स्थापना

सभी जिलों में कृष्ण कुंज की स्थापना

गोधन न्याय योजना व नरवा गरवा घुरवा बारी योजना के माध्यम से गौवंश और प्रकृति के संरक्षण के प्रति योजनाओं का क्रियान्वयन कराने वाले सीएम भूपेश ने इस दौरान सभी जिलों में कृष्ण कुंज के निर्माण के निर्देश दिए है। जिसके तहत सभी जिलों मन कृष्ण कुंज का निर्माण किया गया है। कृष्ण कुंज में विलुप्त होते आयुर्वेदिक पौधे का रोपण किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+