CG Olympic: हिमांचल के माउंट फ्रेंडशिप पिक पर चमन ने लहराया छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का झंडा, दिया यह संदेश

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्थानीय खेलों को बढ़ावा देने प्रदेश के प्रत्येक ब्लाक में छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन किया जा रहा गई। इसमें विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया जा रहा है। लेकिन इस ओलम्पिक खेल को पाटन के चमन लाल ने हिमाचल प्रदेश के सोलांग वेली स्थित 17,353 फीट की ऊंचाई वाले माउंट फ्रेंडशिप पीक तक पहुंचा दिया है। चमन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पाटन विधासभा क्षेत्र के निवासी हैं।

cg loympic

पाटन पहुंचने पर चमन का हुआ जोशीला स्वागत
चमन ने एडवेंचर स्पोर्ट के जरिये 17353 फिट की चढ़ाई की। चमन अब वापस अपने नगर पाटन लौट आए है। सरकार द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता को उस ऊंचाई पर पहुंचकर सन्देश देने वाले चमन का पाटन नगर के लोगो ने भी स्वागत किया। स्वामी आत्मानंद चौक के पास नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, अपेक्स बैंक के डारेक्टर राकेश ठाकुर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत देवांगन, पार्षद लीलेश वर्मा, लीलाधर वर्मा, संदीप कश्यप समेत क्षेत्र के लोगों ने स्वागत किया।

durg patan

10 दिन में तय किया पीर पंजाल माउंटेन का सफर
छत्तीसगढ़ के 25 वर्षीय चमन लाल कोसे दुर्ग जिले के पाटन के रहने वाले हैं। उन्होंने दृढ़ संकल्पित होकर 17,353 फीट (5,289 मीटर) की ऊंचाई पर स्थित माउंट फ्रेंडशिप पीक की चढाई की, वैसे चमन पेशे से माउंटेरियन नहीं है। इस पीक पर पहुंचने के लिए चमन को 9 से 10 दिन का समय लगा। इस दौरान ट्रेकिंग के द्वारा लगभग 24 किलोमीटर दूरी तय किया। माउंट फ्रेंडशिप पीक हिमाचल प्रदेश के सोलांग वेली के पीर पंजाल माउंटेन रेंज में आता है।

chaman

यह भी पढे़ं,, Chhattisgarh: CM भूपेश ने विकास कार्यों के लिए खोला पिटारा, कहा, RIPA से युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार

प्रदेश सरकार से मिला सहयोग, ओलम्पिक का लहराया झंडा
चमन वर्तमान समय में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर में समाजकार्य विभाग के छात्र हैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्थानीय खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन प्रदेश भर में किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्थानीय खेल खो-खो फुगड़ी, रस्सी खींच, गिल्ली डंडा, भंवरा लट्टू, कंचा, कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों का संरक्षण किया जा रहा है, वर्तमान समय में विलुप्त होते इन खेलों को बचाने के इस प्रयास में विभिन्न खेल संघ भी जुड़े हुए हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जताया आभार

इसी कड़ी में पाटन के चमन छत्तीसगढ़िया ओलंपिक को एडवेंचर स्पोर्ट्स के जरिये बढ़ावा देने लिए हिमाचल के माउंट फ्रेंडशिप पीक छत्तीसगढिया ओलंपिक का झंडा और तिरंगा भी फहराया। उनके इस अभियान के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने सहयोग किया है।चमन लाल कोसे ने अपने विधानसभा क्षेत्र के विधायक और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+