BHILAI: सीएम भूपेश ने किया भव्य C-Mart और Mother's Market का लोकार्पण, समूह की महिलाओं से खरीदी ठेठरी, खुरमी

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े और भव्य सीमार्ट का लोकार्पण आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भिलाई के सी-मार्ट के पहले ग्राहक बने। पोला पर्व के मौके पर सीएम ने समूह की महिलाओं से ठेठरी खुरमी भी खरीदा।

दुर्ग, 27 अगस्त। छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े और भव्य सीमार्ट का लोकार्पण आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भिलाई के सी-मार्ट के पहले ग्राहक बने। पोला पर्व के मौके पर सीएम ने समूह की महिलाओं द्वारा लगाए स्टॉल से ठेठरी खुरमी भी खरीदा। इस दौरान भिलाई निगम द्वारा निर्मित मदर्स मार्केट का भी लोकार्पण सीएम किया। दरअसल राज्य में उत्पादित बेहतरीन और अनूठी सामग्रियों के एक ही स्थान पर विक्रय की उपलब्धता के लिए राज्य सरकार द्वारा ज़िलों में सी मार्ट की शुरुआत की जा रही है। इस मौके पर प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर भी उपस्थित रहे।

bhilai C MART

लोकेशन और वैरायटी की सीएम ने की तारीफ
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप दुर्ग जिले में प्रदेश के सबसे आकर्षक सीमार्ट भिलाई में स्थापित किया गया है। आज भिलाई में लोकार्पण के दौराम मुख्यमंत्री ने सी-मार्ट का अवलोकन किया। सीएम इसके लोकेशन और यहाँ उपलब्ध वैरायटी की तारीफ की। उन्होंने महिला स्वसहायता समूहों के द्वारा तैयार उत्पाद देखे और उनसे चर्चा की। उनसे कहा अब आपको अपने उत्पादों के लिए बड़ा बाजार मिल गया है। आपको इसके अच्छे दाम भी मिलेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मदर्स मार्केट कैम्पस में संचालित श्री धन्वंतरि मेडिकल में लोगो के रुझान के बारे में पूछा।

CM bhupesh shg

सीएम ने देखा बस्तर का जैविक चावल
मुख्यमंत्री ने सी-मार्ट परिसर में विक्रय के लिए रखी गई सामग्री को देखा। उन्होंने सीमार्ट में रखे जैविक सुगंधित चावल पर विशेष रूप से जताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर क्षेत्र के सुगंधित चावल की डिमांड बहुत होती है। अब चूंकि यह जैविक चावल भी है अतएव इसका अच्छे रेट उत्पादकों को मिलेगा। मुख्यमंत्री को चावल की अनेक प्रजातियां दिखाई गईं जिनका जैविक तरीके से उत्पादन होता है। इनमें देवभोग, बबईबूटा, दूबराज, रेड राइस आदि प्रमुख हैं। मुख्यमंत्री ने कोंडागांव की कूकीज भी देखी। इसमें कोकोनट कूकीज, रागी कूकीज, तिखूर ड्राईफ्रूट आदि उन्होंने देखा

c mart bhilai

C-Mart में 719 प्रकार की सामग्रियां है उपलब्ध
विधायक देवेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री को बताया कि सी-मार्ट से महिलाओ ने उत्पादों को बाजार मिलेगा। यहां विविध वैरायटी होने की वजह से लोगों को गुणवत्तायुक्त सामग्री सस्ते दामों पर मिल सकेगी। विधायक देवेंद्र यादव ने बताया कि प्रदेश भर में सबसे अच्छा काम कर रही स्व सहायता समूह (Self Help Group) के उत्पादों को चुना गया है। अभी 719 प्रकार की सामग्री यहां उपलब्ध है। मदर्स मार्केट में भी 21 दुकाने महिला स्व सहायता समूहों को दी जाएगी। इस मौके पर महापौर नीरज पाल भी मौजूद थे। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने विस्तार से मुख्यमंत्री को सी-मार्ट परिसर की जानकारी दी।\

हथकरघा और शबरी के उत्पाद भी
छत्तीसगढ़ का हस्तशिल्प शहरों में काफी बिकता है। सी-मार्ट में विविध वैरायटी के हथकरघा शामिल हैं। इसमें चांपा की कोसा साड़ी की अनेक वैरायटी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हथकरघा का संकलन बहुत अच्छा है। उत्पादकों को सी-मार्ट के रूप में अच्छा बाजार मिल जाएगा।

RO medical bhilai
सेफ ड्रिंकिंग वॉटर क्लीनिक का भी लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने सीमार्ट परिसर में सेफ ड्रिंकिंग वाटर क्लीनिक का भी लोकार्पण किया। वाटर क्लीनिक के माध्यम से भिलाई की 10 हजार की आबादी को आर ओ युक्त पानी की सुविधा मिल सकेगी। इस क्लीनिक की क्षमता 25000 लीटर प्रतिदिन की है और प्रत्येक घंटे 5000 लीटर वाटर फिल्टर किया जा सकता है। इसके लिए रिवर्स ऑस्मोसिस टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाएगा। टीडीएस को मेंटेन करने के लिए हाईटेक टेक्नोलॉजी का भी उपयोग होगा। जो व्यर्थ का पानी होगा वह गार्डन में यूज हो सकेगा। इसका संचालन भारत संघ सेवा आश्रम दावरा किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+