फेसबुक पर डाली पीएम मोदी की आपत्तिजनक फोटो, नप गया कलेक्टर का पेशकार
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फेसबुक अकाउंट पर उनकी आपत्तिजनक फोटो देखकर हड़कंप मच गया। पोस्ट को देखकर पीएम मोदी की सोशल मीडिया टीम ने जांच की। जांच में पाया गया कि ये फोटो हरिद्वार के क्लेक्टर के पेशकार ने पोस्ट की है।

इस बात की जानकारी जब हरिद्वार पहुंची तो डीएम ऑफिस में खलबली मच गई। मामला सामने आने के बाद डीएम ने मामले के लिए जांच कमेटी बताने की बात कही है। इस मामले पर पेशकार का कहना है कि ये पोस्ट गलती से हो गया है।
पेशकार के मुताबिक ये पोस्ट उनके बच्चों ने किया है। पेशकार का नाम सुदेश कुमार बताया जा रहा है जो जिलाधिकारी दीपक रावत के पेशकार हैं। सुदेश कुमार के फेसबुक अकाउंट से ये फोस्ट पोस्ट की गई थी, कहा जा रहा है कि इस फोटो में पीएम मोदी के चेहरे के साथ छेड़छाड़ की गई है।
कहा जा रहा है कि इस आपत्तिजनक पोस्ट के बाद उत्तराखंड के आला अधिकारियों से पूछताछ की गई है। हरिद्वार के डीएम दीपक रावत ने इस मामले की जानकारी की बात कही है। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को इस सिलसिले में एक जांच कमेटी गठित की जाएगी। साथ ही 15 दिन के भीतर इसकी रिपोर्ट दी जाएगी और आगे कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- SC ने सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश का मामला संविधान पीठ को सौंपा












Click it and Unblock the Notifications