लाड़ली बहना योजना की राशि को बढ़ाकर 3 हजार रुपये करूंगा, मैं मुख्यमंत्री नहीं, बहनों का भाई हूं: CM शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने आज डिंडौरी जिले में आयोजित कार्यक्रम में महत्वपूर्ण घोषणाएं की। सीएम शिवराज ने कहा कि जनजातीय कार्य विभाग के अंशकालीन रसोइया का मानदेय ₹4,000 होगा। पेसा मोबिलाइजर का मानेदय ₹6,000 किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने डिंडौरी जिले में 'मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना' के अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्राहक भाई-बहनों को चरण पादुकाएं पहनाईं तथा साड़ी व पानी की कुप्पी देकर शुभकामनाएं दीं। सीएम ने कहा कि मेहंदवानी कॉलेज का नाम राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के नाम पर होगा। बिना सहमति के कोई बांध नहीं बनेगा, किसी की जमीन जाने नहीं दूंगा।

सीएम शिवराज ने कहा कि बहनों को रसोई गैस सिलेंडर अब सिर्फ ₹450 में मिलेगा। मैंने आज अपनी 36 लाख से अधिक बहनों के खाते में रसोई गैस सिलेंडर के पैसे डाले हैं। आज मैं अपनी बैगा, भारिया एवं सहरिया बहनों के खातों में ₹1500 डाल रहा हूं। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में किसानों के खाते में भी साल के ₹12,000 आएंगे।
सीएम शिवराज ने कहा कि हमारी जिन बहनों के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में छूट गए हैं, उन्हें मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना में पक्के मकान बनाकर दूंगा। बता दे आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में डिंडौरी जिले में आयोजित 'मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना अंतर्गत सामग्री वितरण एवं जनजातीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि आज का दिन मध्यप्रदेश के विकास के लिए इतिहास में दर्ज किया जाएगा। आज कुल 53,438 करोड़ के 14,871 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कार्य संपन्न हुआ है। मैं प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार प्रकट करता हूं। हमें सदैव उनका मार्गदर्शन और केंद्र सरकार का सहयोग मिला है। मंत्रीपरिषद और अधिकारी मित्रों की टीम को भी बधाई देता हूं, क्योंकि टीम मध्यप्रदेश ने ही मिलकर ये सभी कार्य संपन्न किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications