Dindori News: घटना का सच, बिना फिटनेस और बीमा की लोडिंग गाड़ी में ढो रहे थे 35 सवारी, बड़झर घाट में पलटी पिकअप
डिंडोरी जिले में गुरुवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में बड़ी बात निकाल कर सामने आई है। दरअसल, बिना फिटनेस और बीमा के लोडिंग गाड़ी में 35 सवारियों को ढोया जा रहा था। पैसे बचाने के चक्कर में गरीब लोग इन गाड़ियों में सवार हो जाते हैं।
बता दे डिंडोरी भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 21 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसा शाहपुर थाना व बिछिया पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत बड़झर के घाट में अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन के पलटने से हुआ।

हादसा जिस पिकअप में हुआ उसकी फिटनेस एक्सपायर हो चुका था। गाड़ी का बीमा भी नहीं था। वाहन को सवारी बैठाने की भी अनुमति नहीं थी। इसके बाद भी इसमें 35 लोग सवार थे।
हादसे की शिकार लोग पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे हादसे में घायलों का शाहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज चल रहा है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। मंत्री संपत्तिया उइके ने बताया कि सभी अनुसूचित जनजाति के लोग हैं इनका पारिवारिक कार्यक्रम था बच्चों के जन्म होने के बाद चौक के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यह सभी गए थे। वहां से लौटे वक्त यह हादसा हुआ।
शाहपुरा के पास स्थित गांव के ये सभी लोग रहने वाले हैं। यह सभी अपने रिश्तेदार कि यहां मंडला जिले के निवास में पारिवारिक कार्यक्रम में गए थे यहां से पिकअप में कम लोग गए थे, लेकिन वहां से लौटते वक्त पिकअप में 35 से ज्यादा लोग सवार हो गए। पिकअप शाहपुरा के पास तक पहुंच गई। तभी रात करीब 1:00 बजे पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के बाजू में पलट गई।
एसपी बोले करेंगे जांच
एसपी अखिल पटेल ने कहा कि सूचना के बाद तत्काल पुलिस यहां पर पहुंच गई थी घायलों को तत्काल शाहपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया एक की हालत गंभीर है उन्हें जबलपुर भेजा गया है हादसे की जांच की जा रही है।
इनकी हुई मौत
डिंडोरी हादसे में मरने वालों में मदन सिंह, प्रीतम मन्नू लाल, मेहंदी भाई, सेम भाई, लाल सिंह, मुलिया, तितरी बाई, सावित्रीबाई, सरजू, संमर, महा सिंह, लाल सिंह कृपाल शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications