सोनी के नये शो 'देश की बेटी नंदिनी' को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया
7 अक्टूबर से सोनी पर शुरू हुआ नया शो 'देश की बेटी नंदिनी' को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है जिसके कारण शो के लोग खासकर शो में लीड रोल प्ले करने वाली अभिनेत्री कीर्ति बहुत ज्यादा खुश है।
उन्होंने दर्शकों को शुक्रिया अदा किया है, उन्होंने कहा कि "शो को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। लोग इसे पसंद कर रहे हैं..मुझे अपने माता-पिता, संबंधियों से ऐसा पता चला है कि हर कोई शो पसंद कर रहा है।" वैसे यह पूरे शो की टीम की मेहनत का ही नतीजा है।
मालूम हो कि कीर्ति ने शो में लीड रोल प्ले कर रही है। शो की कहानी एक मध्यवर्गीय लड़की के राजनेता बनने की यात्रा है। कीर्ति ने कहा कि "यह एक साधारण सी लड़की की कहानी है। मुझे इसे करने में कोई दिक्कत नहीं हुई, क्योंकि आपको वैसा ही अभिनय करना था जैसा आप हो।"उन्होंने कहा, "कोई दृश्य तभी अच्छे से गढ़ा जाता है जब उसमें सबका सहयोग हो।"
कीर्ति आखिरी बार धारावाहिक 'परिचय-नई जिंदगी के सपनों का' में दिखी थीं। फिलहाल वो अपने इस शो के लिए खासी मेहनत कर रही है, उन्हें लगता है कि यह शो उनके करियर के लिए काफी अहम साबित होगा। उन्हें लगता है कि टीवी के इतिहास में यह शो एक नयी इबादत लिखेगा।












Click it and Unblock the Notifications