जहर खाते हुए महिला ने वायरल किया था Video, फिर सब-इंस्पेक्टर ने दीवार फांदकर ऐसे बचाई जान

जहर खाते हुए महिला ने वायरल किया था Video, फिर सब-इंस्पेक्टर ने दीवार फांदकर ऐसे बचाई जान

देवरिया, 21 जुलाई: खबर उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से है। यहां पारिवारिक कलह से तंग आकर एक महिला ने जहर खा लिया। जहर खाते हुए महिला ने एक वीडियो भी बनाया और अपनी बुआ के पास व्हाट्सएप कर दिया। वीडियो देखकर महिला के परिजनों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सब-इंस्पेक्टर सुमित राय महिला के घर पहुंचे। घर के मुख्य दरवाजे पर ताला देखा तो दीवार फांदकर घर में घुस गए और महिला की जान बचाई।

Woman extreme step, UP Police Sub-Inspector Sumit Rai saved life

यह मामला देवरिया जिले के बरहज थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, शालिनी विश्वकर्मा की शादी तीन साल पहले बरहज थाना के तिवारीपुर गांव निवासी चंद्रकांत विश्वकर्मा से हुई थी। बता दें कि शालिनी का पति बाहर मुंबई में काम करता है। ससुर और सास एक ही घर में रहते हैं, लेकिन पति चंद्रकांत अपनी पत्नी शालिनी की अनदेखी करता है। इसी बात से परेशान होकर शालिनी ने 19 जुलाई को दोपहर में मोबाइल से वीडियो बनाते हुए जहर खा लिया।

जहर खाते हुए महिला ने वीडियो भी बनाया और यह वीडियो अपनी बुआ, बनारस इलाज के लिए गई थीं उन्हें व्हाट्सएप पर भेज दिया। इतना ही नहीं, महिला ने यह वीडियो अपने पति को भी भेज दिया। व्हाट्सएप वीडियो देखकर बुआ ने बरहज थाना प्रभारी के सीयूजी नंबर पर वीडियो को भेजा और घटना के बार में पूरी जानकारी दी। जैसे ही थाना प्रभारी को यह सूचना मिली, वैसे ही उन्होंने सुमित राय नाम के सब-इंस्पेक्टर को महिला के घर पर भेज दिया।

सब-इंस्पेक्टर सुमित राय ने महिला के घर पहुंचे तो गेट अंदर से बंद था। वे बाउंड्री कूदकर अंदर दाखिल हुए और महिला का दरवाजा खुलवाकर उसे पुलिस गाड़ी में डालकर अस्पताल ले जाकर इलाज़ कराया। समय से अस्पताल पहुंचने से महिला की जान बच गई। डॉक्टरों के अनुसार, महिला की हालत जहरीला पदार्थ खा लेने से बिगड़ी है। अब हालत में सुधार हो रहा है। वहीं, एसपी श्रीपति मिश्रा ने कहा कि छानबीन करने पर यह पता चला है आपसी गृह कलह से वह काफी परेशान थी, उसके हस्बैंड बाहर रहते थे और घर में यहां पर भी उचित सम्मान नहीं मिल पा रहा था, इससे दुखी होकर महिला यह कमद उठाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+