पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बनाता था यूपी पुलिस का दरोगा, कोर्ट ने भेजा जेल
देवरिया, 17 सितंबर: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में हैरान करने वाला सामने आया है। यहां पुलिस ने अपने ही विभाग के एक दरोगा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दरोगा को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। दरअसल, दरोगा पर उसकी पत्नी ने अप्राकृतिक संबंध बनाने और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करवाया था। इस मामले में दरोगा को जेल भेज दिया गया है।

पत्नी ने दर्ज कराया अप्राकृतिक रेप और दहेज उत्पीड़न का केस
गोरखपुर शहर के शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार निवासी विजय कुमार यूपी पुलिस में दरोगा के पद पर तैनात था। विजय की वर्तमान पोस्टिंग गोरखपुर में ट्रैफिक इंस्पेक्टर पद पर थी। विजय की शादी देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है। बताया जाता है कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी के रिश्ते ठीक नहीं थे। करीब 3 महीने पहले विजय की पत्नी ने उसके खिलाफ अप्राकृतिक रेप करने और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। यह मुकदमा रामपुर कारखाना थाने में दर्ज कराया गया था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस ने दरोगा विजय को गिरफ्तार कर लिया।
सीजेएम कोर्ट ने दरोगा को न्यायिक हिरासत में भेजा
पुलिस ने उसे गुरुवार को सीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस मामले में एसओ मनोज कुमार ने बताया कि दरोगा के खिलाफ उनकी पत्नी ने अप्राकृतिक रेप और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। कोर्ट के आदेश पर आरोपी दरोगा को जेल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications