मायावती के सपा को धोखेबाज कहने पर क्या बोले यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा?
देवरिया। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने बसपा में चल रही उथल-पुथल और मायावती के समाजवादी पार्टी को धोखेबाज कहने पर बयान दिया है। दिनेश शर्मा ने कहा कि आज मायावती जी को पता चल गया की भाजपा की शक्ति उनके कार्यक्रता हैं, उनकी शक्ति जनता है। इसलिए सपा बसपा को वोट न देकर भाजपा को इस उपचुनाव में वोट करें। बता दें, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा गुरुवार को देवरिया में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे थे।

मायावती ने कभी सपा से किया था समझौता
दिनेश शर्मा ने कहा, 'मायावती जी ने कुछ वर्ष पहले समाजवादी पार्टी से हाथ में हाथ डालकर भाजपा को हराने के लिए समझौता कर लिया था, लेकिन अब वह समाजवादी पार्टी को अपराधियों की पार्टी, धोखेबाज की पार्टी कह रही हैं। पार्टी अध्यक्ष को धोखेबाज कह रही हैं। वह यह भी कह रही है कि उनकी हत्या समाजवादी पार्टी कराना चाहती थी। जिंदगी की उनकी सबसे बड़ी भूल की थी कि उन्होंने सपा से समझौता किया।'
दिनेश शर्मा ने कहा- अब पता चल गया कि भाजपा की शक्ति जनता है
दिनेश शर्मा ने कहा, 'मायावती का बयान आया है समाजवादी पार्टी अध्यक्ष धोखेबाज है। सपा अपराधियो की पार्टी है, सपा धोखेबाज पार्टी है। आज सारे आरोप की पट्टी एक के बाद एक आ रही थी और फिर से उनका एक बयान आया कि जिदंगी की सबसे बड़ी भूल की सपा से समझौता किया। पांचवी पट्टी चल रही थी, उसमें था कि समाजवादी पार्टी उनकी हत्या कराना चाहती थी। यह आरोप हमने नहीं लगाया है।' दिनेश शर्मा ने आगे कहा, 'हत्या करने की साजिश कराने वाली पार्टी कौन सपा, धोखा देने वाली पार्टी कौन सपा। यह सब बहुजन समाज पार्टी कह रही है। कहने का यह आधार है कि उनको अनुभव प्राप्त हुए, लेकिन कुछ समय पहले हाथ में हाथ डालकर समझौता किया करते थे कि भाजपा न आ जाए आज उनको पता चला कि भाजपा की शक्ति जनता है।












Click it and Unblock the Notifications