Deoria: शिक्षिका को होटल ले जाकर तीन लोगों ने किया जबरन दुष्कर्म, डीएम को महिला ने बताई आपबीती
Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में निलंबित करने की धमकी देकर तीन लोगों ने शिक्षिका के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने पत्र लिखकर जिलाधिकारी से आपबीती बताई है। इन तीन आरोपियों में दो शिक्षक संघ के पदाधिकारी व एक खंडशिक्षाधिकारी शामिल हैं। डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। इस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
महिला ने डीएम को लिखे पत्र में बताया है कि शिक्षक संघ के कुछ पदाधिकारियों और खंड शिक्षाधिकारी द्वारा गैरहाजिर रहने वाली शिक्षिकाओं से पैसे की वसूली की जाती है। वह जिले के एक ब्लॉक में पिछले कई वर्षों से कार्यरत थी। एक बार शिक्षक संघ के दो पदाधिकारी और खंड शिक्षाधिकारी उसे अपने साथ एक होटल में विद्यालय के काम का बहाना बनाकर ले गए थे। यहां पर तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। खंड शिक्षाधिकारी ने मुंह बंद रखने की धमकी दी थी। कहा था कि किसी को बताया तो सस्पेंड कर दिया जाएगा।

डीएम ने मामले की जांच बीएसए को सौंपी है। बीएसए ने बताया कि आरोपों की विभागीय और थाना स्तर पर जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications