Deoria: तीनों में थी गहरी दोस्ती, बाइक से लौट रहे थे घर, ऐसे आ गयी मौत
देवरिया में दोस्त के हल्दी कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार तीन लोगों की सड़क हादसे मेें मौत हो गयी है।

Deoria News: देवरिया जिले के बरहज तहसील स्थित बनकटिया पेट्रोल के पास रविवार रात बाइक सवार तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गयी। तीनों एक ही बाइक से हल्दी कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीनों की मौत हो गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Recommended Video

जानकारी के मुताबिक, बरहज के करुअना गांव के रहने वाले दुर्विजय,सुरेन्द्र व राजूू अपने दोस्त के हल्दी कार्यक्रम से लौट रहे थे। तीनों बरहज अपने दोस्त मोनू गुप्ता के घर गए हुए थे। एक ही बाइक से रात में घर लौट रहे थे। बनकटिया पेट्रोल के पास पहुंचे ही थे कि तभी किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। इसमें सुरेन्द्र व राजू की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दुर्विजय की इलाज के दौरान मौत हुई।
घटना के बाद रात में ही स्थानीय लोगों ने दुर्विजय को इलाज के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया। जहां उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गयी। परिजनों को सूचना मिलते ही वह रोते बिलखते मेडिकल कॉलेज पहुंचे। तीनों की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाका, एसडीएम गजेन्द्र सिंह,सीओ अंशुमन श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र सहित कई लोग पहुंच गए।
थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीनों की मौत हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications