मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करने पर पुलवामा शहीद की पत्नी ने क्या कहा?

Deoria news, देवरिया। पुलवामा कांड का मास्टरमाइंड मसूद अजहर को अंतराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने के बाद पूरे जिले में खुशी की लहर है। पुलवामा हमले में शहीद हुए भटनी के छपिया जयदेव के विजय मौर्य की पत्नी विजय लक्ष्मी ने इस मामले पर खुशी जाहिर की। वो भावुक होकर रो पड़ी और कहा कि हमको इस बात की खुशी है कि उसे सबक सिखाने वाला कोई मिला, हम प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देते हैं इसके लिए, उसको मौत की सजा होनी चाहिए। वहीं शहीद विजय मौर्य के साले का कहना था कि लेट हुआ लेकिन अच्छा हुआ यह काम पहले ही हो जाना चाहिए था। हम धन्यवाद देते हैं प्रधानमंत्री जी को।

मसूद अजह ग्लोबल आतंकी घोषित

मसूद अजह ग्लोबल आतंकी घोषित

युनाइटेड नेशंस ने बुधवार को पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित कर दिया है। दरअसल इससे पहले लगातार चीन इस राह में रोड़ा अटकाता रहा था, लेकिन आखिरकार चीन ने अपनी आपत्ति हटा ली, जिसके बाद यूएन की ओर से आतंकी मौलाना मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित कर दिया गया। बता दें कि इससे पहले फ्रांस, यूके और अमेरिका की ओर से फरवरी माह में सुरक्षा परिषद के भीतर मसूद अजहर को ग्लोबर आतंकी घोषित करने का प्रस्ताव रखा गया था।

मसूद अजहर पर कई पाबंदियां

मसूद अजहर पर कई पाबंदियां

कई पाबंदिया लगेंगी यूएन के फैसले के बाद मसूद अजहर पर कई वित्तीय पाबंदियां लग गई हैं। इस पाबंदी के बाद जो भी देश यूएन के सदस्य हैं वह मसूद अजहर के सभी फंड, संपत्ति, आर्थिक श्रोत, व्यक्तिगत या कंपनी की सभी संपत्ति को सीज करने के लिए बाध्य होंगे। यही नहीं मसूद अजहर की व्यक्तिगत और संस्था की हर संपत्ति को सीज किया जाएगा। साथ ही पाकिस्तान को भी मसूद अजहर के वित्तीय संसाधनों को सीज करना होगा। इसके अलावा यूएन की पाबंदी के बाद अब मसूद अजहर के यात्रा करने पर भी प्रतिबंध लग जाएगा। अब बिना मसूद अजहर बिना किसी नामित व्यक्ति की मदद के किसी भी देश की यात्रा नहीं कर सकता है।

कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल

कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल

दिग्गज कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी मसूद अजहर के वैश्विक आतंकी घोषित किए जाने पर प्रतिक्रिया दी। सीएम कमलनाथ ने कहा कि इसका लंबे समय से इंतजार था, यह अच्छा है कि यह मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित कर दिया गया है। यह बहुत पहले हो जाना चाहिए था। सीएम कमलनाथ ने कहा कि अब मुझे नहीं पता कि इसका चुनावों से कुछ लेना-देना है भी या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+