देवरिया में शहीद की उपेक्षा पर भड़के लोग, सीएम को बुलाने की मांग को लेकर किया रेलवे ट्रैक जाम
Deoria News, देवरिया। जम्मू कश्मीर के पुलवामा (Pulwama Blast) में गुरुवार को हुए हमले में देवरिया जिल छपिया जगदीश के रहने वाले विजय कुमार मौर्य भी शहीद हो गए थे। विजय कुमार के शहादत की खबर मिलते ही दूर-दूर से लोग उनके घर पर आना शुरू हो गए। इस दौरान शहीद के घर किसी भी जनप्रतिनिधि के न पहुंचने से आहत लोगों ने रेलवे ट्रैक और सड़क पर जाम लगा दिया। गुस्साएं लोगों ने इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

लोगों के गुस्से को देखते हुए मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उपजिलाधिकारी ने प्रदर्शनकारियों को समझा बुझा कर शान्त कराया और रेलवे ट्रैक को खाली कराया। बता दें कि लोगों के प्रदर्शन और रेलवे ट्रैक जाम करने के कारण कई ट्रेनों भटनी स्टेशन पर खड़ी हो गए। नाराज लोगों का कहना था कि विजय कुमार मौर्य देश के लिए शहीद हुए लेकिन उनके परिजनों को सांत्वना देने के लिए कोई भी राजनेता और अधिकारी नहीं पहुंचे। वहीं, जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद गुस्साएं लोग शांत हुए और प्रदर्शन खत्म किया।

सीएम को बुलाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
प्रदर्शन कर रहे लोग यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलाने की मांग कर रहे थे। लोगों का कहना है कि जब तक मुख्यमंत्री नहीं आएंगे वह रेलवे ट्रैक से नहीं हटेंगे। उधर, लोगों ने भटनी उपनगर के नकहनी चौराहे पर मुख्य मार्ग को भी जाम कर दिया है और मुख्यमंत्री को बुलाने की मांग पर अड़े हैं।












Click it and Unblock the Notifications