देवरियाः दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से मां-बेटी और बहू की मौत

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जहां करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा दीपावली से पहले घर की सफाई के दौरान हुआ। घटना से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। इस हादसे में मां-बेटी और बहू की मौत हो गई।

during cleaning mother daughter and daughter in law died due to shock

बता दें कि रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के महाराजगंज गांव के सतगढही टोला में शनिवार को ओमप्रकाश यादव के घर में दीपावली की साफ-सफाई चल रही थी। इस दौरान घर की बहू रिंकू घर के बाहर लगे चैनल गेट की सफाई कर रही थी। गेट के पास एक बिजली का तार भी पड़ा हुआ था। रिंकू इसकी चपेट में आ गई। रिंकू के चीखने की आवाज सुनकर सास द्रोपदी उसे बचाने आई तो वह भी चपेट में आ गई।

यह देख द्रोपदी की बेटी रंजना भी उधर दौड़ी और उन्हें छू लिया। करंट से तीनों झुलस गईं। आसपास के लोगों ने आपूर्ति बंद कराकर उन्हें करंट के चंगुल से छुड़ाया तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+