कक्षा चार की छात्रा अंकिता ने फर्राटे से सुनाया 21 का पहाड़ा, 75 जिले के नाम भी है याद
कक्षा चार की छात्रा अंकिता ने फर्राटे से सुनाया 21 का पहाड़ा, 75 जिले के नाम भी है याद
देवरिया, 09 सितंबर: प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा चार की छात्रा अंकिता चौरसिया काफी जीनियस है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वो कैमरे के सामने प्रदेश के 75 जिले के नाम और 21 का पहाड़ा फर्राटे से सुना रही है। सोशल मीडिया पर अंकिता का वीडियो वायरल होने के बाद उसकी चर्चा शुरू हो गई है।

आजतक की खबर के मुताबिक, अंकिता चौरसिया देवरिया जिले के सदर ब्लॉक के आदर्श प्राथमिक विद्यालय पार्वतीपुर में कक्षा चार की छात्रा है। स्कूल के प्रिंसिपल शत्रुघ्न मणि ने बताया, 'आदर्श प्राथमिक विद्यालय में कान्वेंट स्कूलों की ही तरह समय-समय पर प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है। अंकिता पढ़ने में बहुत ही तेज है और अक्सर इन प्रतियोगिताओं में भाग लेती है।'
इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि अंकिता ने जो आज पढ़ा है वो उससे कल पूछने पर वह धड़ल्ले से बताती है। उन्होंने बताया कि सभी अभिभावकों को अपने-अपने बच्चों पर थोड़ा समय जरूर देना चाहिए। उन्होंने बताया कि उनके स्कूल में वह अकेले अध्यापक हैं और एक शिक्षामित्र हैं, जो बीएलओ का काम देखते है तो उनका आना-जाना कम होता है। वह अकेले ही प्राथमिक विद्यालय में पांचों कक्षाओं को पढ़ाने का काम करते हैं।
वहीं, अंकिता के पिता विमलेश चौरसिया की मानें तो उनके दो बच्चे है, एक बेटी अंकिता और दूसरा बेटा अंश। अंकिता कक्षा चार में पढ़ती है तो अंश कक्षा एक में। दोनों आदर्श प्राथमिक विद्यालय में ही पढ़ते हैं। स्कूल की तारीफ करते हुए विमलेश ने कहा कि बहुत ही बढ़िया स्कूल है। अंकिता और अंश को कभी पढ़ने के लिए नहीं कहना पढ़ता। दोनों अपने आप ही पढ़ते है और सुबह उठकर योग भी करते है।












Click it and Unblock the Notifications