Deoria News: 'अचानक बेचैन' हुआ देवेश, छाने लगी बेहाशी और फिर हुआ कुछ ऐसा
Deoria News Uttar Prdaesh: माता-पिता सहित परिवार के पांच सदस्यों की हत्या के बाद अनाथ हुआ देवेश अचानक बेचैन हो उठा, उसे बेहोशी छाने लगी। तुरंत देवरिया मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया। कुछ देर बाद उसकी तबियत स्थिर हुई। देवेश देवरिया जिले के फतेहपुर गांव में हुए नरसंहार में मारे गए सत्य प्रकाश दुबे का बेटा है।
दरअसल, रविवार को देवरिया के अक्षय वाटिका में सत्य प्रकाश दुबे व अन्य मृतकों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। श्रद्धांजलि सभा से लौटने के थोड़ी देर बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। लोग उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। मेडिकल कॉलेज की चिकित्सक ने बताया कि भाग दौड़ करने और तनाव और कमजोरी के चलते देवेश की बीपी लो हो गई थी। फिलहाल उसकी हालत ठीक है।

श्रद्धांजलि सभा में देवरिया सहित पूर्वांचल के सभी जिलों और बिहार तक से नेता और ब्राह्मण समाज के लोग शामिल हुए। जहां, सभी वर्ग के लोगों ने पहुंचकर दुबे परिवार की दिल खोलकर मदद की।
उधर, इस सामूहिक हत्याकांड के 4 आरोपियों के सरकारी भूमि पर किए गए कब्जे को हटाने के लिए कानूनी प्रक्रिया जारी है। शुक्रवार को नोटिस चस्पा होने के बाद प्रेम यादव के भाई आरोपी रामजी यादव की पत्नी किरन देवी और उसकी भतीजी अंशिका पुत्री प्रेमचंद अधिवक्ता के साथ शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच तहसीलदार कोर्ट में अपना पक्ष रखने पहुंची।
किरन देवी ने भूमि से जुड़े सभी कागजात जेल में बंद ससुर रामभवन के पास होने की दलील दी। तहसीलदार अरुण कुमार ने उनका पक्ष सुना। ऐसे में तहसीलदार आज यानी कि सोमवार को स्थलीय निरीक्षण करेंगे और उम्मीद है कि कब्जा ध्वस्त कराने को लेकर आदेश पारित कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications