देवरिया की गंडक नदी में बड़ा हादसा, नहाने गए 5 लोगों की डूबकर मौत, दो की हालत गंभीर
देवरिया की गंडक नदी में नहाने गए पांच लोगों की डूबकर मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
देवरिया के तरकुलवा में छोटी गंडक एक बड़ा हादसा हो गया। नदी में नहाने गई चार महिलाओं सहित 2 बच्चे डूब गए। हादसे में तीन महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
ग्रामीणों ने बताया कि तरकुलवा क्षेत्र की पचरुखिया कंचनपुर की रहने वाली आशिया पत्नी मजहर अंसारी, सकीना पत्नी सहाबुद्दीन,आलिया खातून पत्नी महमूद, टिंकू अंसारी और जीशान पुत्र अजीजुद्दीन की डूबने से मौत हो गई। जबकि साथ में गए दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

सीओ सिटी एस त्रिपाठी ने बताया कि गहरे पानी में चले जाने के कारण ये हादसा हुआ। इस हादसे में तीन महिलाओं सहित 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं,दो लोगों का उपचार चल रहा है। आसपास के लोगों ने नदीं में कूदकर बचाने की कोशिश की। लेकिन, तब तक ये मौतें हो चुकी थीं।












Click it and Unblock the Notifications