Deoria: पेंशन स्वीकृति के बदले लेखाकार ले रहा था घूस, एंटी करप्शन टीम ने ऐसे किया गिरफ्तार

Deoria में मंगलवार को गोरखपुर की एंटी करप्शन टीम ने एक लेखाकार को दस हजार रुपये का घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

deoria

Deoria News: देवरिया जिले में एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार एक लेखाकार को घूस लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। लेखाकार रिटायर्ड शिक्षक से पेंशन स्वीकृत करने के बदले घूस ले रहा था। रिटायर्ड शिक्षक ने इसकी शिकायत गोरखपुर एंटी करप्शन टीम से की थी। जिस पर यह कार्रवाई की गयी है।

जानकारी के मुताबिक, लार क्षेत्र के नेमा गांव के सेवानिवृत्त शिक्षक शुभनाथ बिहार के वैशाली जनपद में तैनात थे। चार माह से उनका पेंशन रुका हुआ है। जिसके लिए वह लगातार ट्रेजरी ऑफिस के चक्कर काट रहे थे। इसी बीच ट्रेजरी में तैनात लेखाकार दिनेश उपाध्याय ने इनसे दस हजार रुपये घूस की मांग की। इसकी शिकायत इन्होंने एंटी करप्शन टीम से की थी। मंगलवार को इस टीम ने लेखाकार को रंगे हाथों घूस लेते पकड़ लिया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

रिटायर्ड शिक्षक शुभनाथ ने बताया कि ट्रेजरी में आने वाले प्रत्येक सेवानिवृत्त शिक्षक के साथ लेखाकार घूस की बात करता था। यह पेंशनरों के लिए एक आम समस्या है। बिना परेशान हुए आसानी से पेंशन मिलनी शुरु हो जाए ऐसा नहीं होता है। यह व्यवस्था बदलनी चाहिए। पेंशनरों को आसानी से सुविधापूर्वक पेंशन मिले यही मांग करता हूं।

सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि रिटायर्ड शिक्षक की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने लेखाकार को गिरफ्तार किया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+