देवरिया:बंधे पर किशोरी का मिला शव,जांच में जुुटी पुलिस
देवरिया के डुमरी गांव में रविवार की सुबह डुमरी तकिया धरहरा बंधा मार्ग पर एक किशोरी का शव मिला।जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरु कर दी है।लड़की की पहचान अभी नहीं हो पायी
देवरिया,31जुलाई: देवरिया के डुमरी गांव में रविवार की सुबह डुमरी तकिया धरहरा बंधा मार्ग पर एक किशोरी का शव मिला।जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरु कर दी है।लड़की की पहचान अभी नहीं हो पायी है।
जानकारी के मुताबिक,रविवार की सुबह डुमरी गांव के लोग दक्षिण दिशा में डुमरी तकिया धरहरा बंधा मार्ग पर मार्निंग वॉक करने निकले थे। तभी उन्होंने बंधे पर एक किशोरी का शव देखा।देखते ही देखते वहां भीड़ इकठ्ठा हो गयी।इसकी सूचना पुलिस को दी गयी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया एंव उसकी शिनाख्त शुरु कर दी।लड़की के शरीर पर नीला जींस, पिला शर्ट था।उसके चेहरे पर चोट के निशान थे।
बडगाम में कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की हत्या के बाद आतंकियों ने पुलवामा में मारी SPO को गोली
प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह ने बताया कि लड़की की अभी पहचान नहीं हो सकी है।उसके चेहरे पर चोट के निशान है।मामले की छानबीन की जा रही है।