Deoria News: धान क्रय स्टॉक सत्यापन में अनियमितता पर 6 क्रय केंद्र प्रभारी निलंबित
देवरिया के जिलाधिकारी ने धान क्रय केन्द्रों पर अनियमितता पाए जाने पर 6 क्रय केंद्र प्रभारियों को निलंबित कर दिया है।इस मामले में कुल 10 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है।

Deoria News: देवरिया में धान क्रय स्टॉक सत्यापन में अनियमितता पाए जाने पर जिलाधिकारी ने 10 क्रय केंद्र प्रभारियों के विरुद्ध कार्रवाई की है। जिसमें 6 क्रय केंद्र प्रभारियों को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही दो पर चार्जशीट एवं 2 क्रय केंद्र प्रभारियों पर विभागी कार्रवाई की गयी है।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 6 क्रय केंद्र प्रभारियों को कार्य में अनियमितता के कारण निलंबित कर दिया गया है। किसान की सुविधा हमारी प्राथमिकता है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनपद में धान खरीद पारदर्शिता एवं शुचिता के साथ की जा रही है। प्रत्येक किसान का धान खरीदा जा रहा है एवं उन्हें शासन द्वारा निर्धारित समयसीमा के भीतर मूल्य का भुगतान किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक,इस पूरे मामले में पहले ही चार पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। जिन छह क्रय केंद्र प्रभारियों को निलंबित किया गया है, उनमें यूपीएसएस द्वारा संचालित बेलवा, बंजरिया एवं रुस्तमपुर पीसीएफ द्वारा संचालित परसिया छितनी, स्वीकृतपुरा एवं नारायणपुर औराई धान क्रय केंद्र शामिल हैं।
पीसीएफ द्वारा संचालित गाजीपुर भैंसही एवं रामचक खोरमा के क्रय केंद्र प्रभारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। विपणन शाखा द्वारा संचालित धान क्रय केंद्र ब्लॉक गोदाम भाटपाररानी एवं लार के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की जा रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications