दिल्ली में युवा वर्ग को खूब भा रहा है स्कूलों में टीकाकरण, ट्विटर पर हो रही है सरकार की सराहना
नई दिल्ली, 10 मई। देश की राजधानी दिल्ली में एक मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण जारी है। जहां, 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों को सरकारी अस्पतालों में वैक्सीन लगाई जा रही थी, तो वहीं इस वर्ग के टीकाकरण के लिए सरकारी स्कूलों को चुना गया। हालांकि, दिल्ली सरकार के स्कूलों में टीकाकरण केंद्र की व्यवस्था इतनी अच्छी साबित हुई कि वैक्सीन की डोज लेने वाला लगभग हर शख्स इसकी तारीफ कर रहे हैं।

केजरीवाल और उनकी सरकार को धन्यवाद
खासकर, युवा वर्ग में दिल्ली सरकार के इस इंतजाम की काफी तारीफ हो रही है। कई लोग सोशल मीडिया अकाउंट से अपना अनुभव साझा करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार को धन्यवाद भी दे रहे हैं। एक यूजर ने शाहदरा के एक स्कूल से वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद लिखा, 'दिल्ली में टीकाकरण केंद्र पर काफी अच्छी व्यवस्था है। निर्धारित प्रोटोकॉल के हिसाब से वैक्सीन लगाई गई। सेंटर पर तैनात सिविल डिफेंस के कर्मचारी लोगों को दिशा-निर्देश देने और सामाजिक दूरी का पालन कराने में सहयोग कर रहे हैं।
ऑब्जर्वेशन सेंटर में आधे घंटे तक निगरानी
यूजर ने बताया कि वैक्सीन की डोज देने के बाद ऑब्जर्वेशन सेंटर में भेजा जाता है, जहां करीब आधे घंटे तक डॉक्टर टीके लगने के बाद बरतनी वाली सावधानियों के विषय में बताते हैं। पूरी प्रक्रिया काफी व्यवस्थित तरीके से हो रही है। इसी तरह की प्रक्रिया कई अन्य यूजर्स ने भी टीका लगवाने के बाद दी है।
वैक्सीन लगाने वाले स्टाफ की भी तारीफ
लोगों ने टीककरण केंद्र के साथ-साथ वहां के स्टाफ और अन्य चीजों की भी तारीफ की है। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अरविंद केजरीवाल आपका धन्यवाद। आप सचमुच में एक अद्भुत मुख्यमंत्री हैं। मैंने आज टीका लगवाया, प्रबंधन शानदार था। डॉक्टर टीका लगवाने लोगों के साथ बेहद विनम्रता से पेश आ रहे थे। आपके जैसा मुख्यमंत्री मिलने पर हमें गर्व है।












Click it and Unblock the Notifications