Delhi: हादसे के बाद सड़क पर तड़पता रहा युवक, मदद करने के बजाए वीडियो बनाते रहे लोग, फोन-कैमरा चोरी, हुई मौत

Delhi Bike Accident News: कहने को तो दिल्ली को दिलवालों का शहर बताया जाता है, लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसके बाद दिलवालों की दिल्ली को बेदर्द कहा जाए तो गलत नहीं होगा। रोड पर हादसे के बाद एक बाइक सवार की किसी ने सुध नहीं ली, बस फोटो और वीडियो बनाते रहे, जिससे उसकी ज्यादा खून बहने से मौत हो गई। इतना ही नहीं लोग उसका सामान तक चोरी करके ले गए।

घटना शनिवार (28 अक्टूबर) की है। गुरुवार को पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि साउथ दिल्ली में एक ट्रैफिक सिग्नल पर 30 वर्षीय युवक की बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई, जिसकी ज्यादा खून बहने से मौत हो गई।

Delhi Bike Accident

हादसे में जान गंवाने वाले शख्स की पहचान पीयूष पाल के रूप में हुई है, जो कि एक युवा फिल्मकार (डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता) था। वो अपनी बाइक से घर जा रहा था। तभी रास्ते में उनकी बाइक का एक्सिडेंट हो जाता है।

28 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे हुआ हादसा पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में दिखाया गया है कि पीयूष पाल की बाइक पंचशील एन्क्लेव के पास एक बिजी सड़क पर लेन बदल रही है, तभी उसके पीछे आ रही एक अन्य बाइक उसे टक्कर मार देती है। जैसे ही बाइकें टकराती हैं, फिल्ममेकर की बाइक फिसल जाती है और कुछ मीटर तक सड़क पर घिसटती नजर आती है।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने फिल्म निर्माता को खून से लथपथ पाया और उसे अस्पताल ले गए, जहां बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पाल ने गुरुग्राम में एक फ्रीलांश फिल्ममेकर के रूप में काम किया और दक्षिणी दिल्ली के कालकाजी में रहते थे।

मृतक के दोस्त ने दावा किया है कि अगर राहगीरों से मदद मिलती तो उनकी जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी ने भी उसके दोस्त की मदद करने की पेशकश नहीं की और वह 20 मिनट से अधिक समय तक सड़क के किनारे खून से लथपथ पड़ा रहा, जबकि लोग तस्वीरें लेने के लिए उसके आसपास जमा हो गए। उन्होंने कहा कि पीयूष का मोबाइल फोन और गो-प्रो कैमरा भी चोरी हो गया।

वहीं हादसे के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दूसरी बाइक सवार बंटी के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+