Wrestlers Protest: 'हमारा आंदोलन खत्म नहीं हुआ, सत्याग्रह शुरू करेंगे', पुलिस रिहाई के बाद साक्षी मलिक
Sakshi Malik News: पहलवान साक्षी मलिक ने रिहाई के बाद ट्वीट करते हुए बताया कि अभी धरना खत्म नहीं हुआ है। जंतर-मंतर पर फिर से सत्याग्रह शुरू होगा।

दिल्ली पुलिस की रविवार को प्रदर्शनकारी पहलवानों पर सख्त कार्रवाई देखने को मिली। एक तरफ जहां धरना स्थल जंतर-मंतर पर उनके तंबू को उखाड़ फेंका तो दूसरी तरफ नए संसद भवन की तरफ मार्च करने से रोकने के दौरान पुलिस और पहलवानों के बीच तगड़ी झड़प देखी गई। इसके बाद पुलिस ने साक्षी मलिक, संगीता फोगट, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को हिरासत में लिया। अब रिहा होने के बाद साक्षी मलिक ने कहा कि अभी विरोध खत्म नहीं हुआ है।
कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पहलवानों का धरना जारी है। ऐसे में नए संसद भवन के सामने 'महिला पंचायत' के आह्वान के बाद रविवार को राजधानी दिल्ली में काफी गहमा गहमी देखने को मिली। जंतर-मंतर से मार्च निकाल रहे पहलवानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
हिरासत के बाद बुराड़ी में अस्थाई जेल में रखा
दिल्ली पुलिस ने जबरदस्ती पहलवानों को एक बस में चढ़ाया गया और फिर बुराड़ी के एक निजी फार्म हाउस में बनी अस्थायी जेल में उनको रखा, जहां शाम करीब साढ़े पांच बजे मेडिकल जांच के बाद करीब 7 बजे उनको रिहा कर दिया।
मीडिया से बात करते हुए पहलवान विनेश फोगट ने कहा कि, "उन्होंने (पुलिस ने) मुझे, साक्षी (मलिक) और संगीता (फोगट) को रिहा कर दिया है। बाकी (पहलवान) अभी भी हिरासत में हैं।"
अभी खत्म नहीं हुआ पहलवानों का धरना
Recommended Video
वहीं अब रिहाई के बाद साक्षी मलिक ने ट्वीट करते हुए बताया कि उनका धरना प्रदर्शन पुलिस की कार्रवाई के बाद टूटने वाला नहीं है। साक्षी ने ट्वीट में लिखा-"हमारा आंदोलन खत्म नहीं हुआ है। पुलिस हिरासत से छूटकर हम वापस जंतर मंतर पर अपना सत्याग्रह शुरू करेंगे। इस देश में अब तानाशाही नहीं, बल्कि महिला पहलवानों का सत्याग्रह चलेगा।"
स्वाति मालीवाल ने की कार्रवाई की मांग
सोशल मीडिया पर पहलवानों को पुलिस के बीच झड़प की कई वीडियो वायरल हो चुकी है। जिस पर दिल्ली महिला आयोग (DCW) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को पत्र लिखकर पहलवानों को हिरासत में लेने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।












Click it and Unblock the Notifications