प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का बड़ा आरोप, बोले- दिल्ली में नहीं देखने दिया IPL मैच, पुलिस ने किया खंडन
दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हमें आईपीएल मैच देखने से रोका गया। दिल्ली पुलिस ने हमें एंट्री नहीं दी।

ओलंपिक पदक विजेता और दिग्गज पहलवान कई दिनों से कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह को पद से हटाने की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच पहलवानों ने शनिवार शाम को बड़ा आरोप लगाया है। दिग्गज पहलवान बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उन्हें दिल्ली में आईपीएल मैच देखने से रोका गया।
बजरंग पुनिया ने कहा कि हमारे पास वैलिड टिकट होने के बाद भी हमें मैच देखने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने हमें फिरोज शाह कोटला में मैच देखने से रोक दिया। उन्होंने हमें एंट्री नहीं दी। हम मैच देखने जा रहे थे, तभी पुलिस ने हमें रोक दिया। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस ने इन आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि ये खबर भ्रामक है।
ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने हमें आईपीएल मैच देखने से रोक दिया। बजरंग पुनिया ने कहा कि पहलवानों ने दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) मैच के टिकट खरीदे थे। उन्होंने कहा कि हमारे पास वैलिड टिकट होने के बावजूद भी उन्हें स्टेडियम में प्रवेश नहीं करने दिया गया। उन्होंने कहा कि हमारे पास टिकट थे और हम मैच देखने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने हमें रोक दिया। हम जानना चाहते हैं कि ऐसा क्यों हुआ।
पहलवानों द्वारा किए गए दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली पुलिस ने कहा कि यह भ्रामक है। उन्होंने कहा कि टिकट के साथ किसी को भी स्टेडियम में प्रवेश से वंचित नहीं किया गया। एक अधिकारी ने कहा कि किसी भी वैध टिकट या पास धारक को नहीं रोका गया। सभी को उनके निर्धारित गेट से प्रवेश दिया गया।
यह भी पढ़ें- Wrestlers Protest: दिल्ली पुलिस के साथ हाथापाई में दुष्यंत फोगाट का फूटा सिर, अन्य पहलवान भी घायल












Click it and Unblock the Notifications