दिल्ली: दीवार गिरने से महिला की दबकर मौत, बारिश से बेहाल रही राजधानी

दिल्ली के देशबंधु रोड पर दिव्या कॉलेज सोसायटी की दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई।

दिल्ली के करोलबाग के देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दिव्या कॉलेज सोसायटी में एक दीवार गिरने से 58 साल की रंजीत कौर महिला की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि जब ये हादसा हुआ उस वक्त महिला परिसर के अंदर ही थी। ये क्षेत्र देशबंधु गुप्ता रोड थाना सीमा के अंतर्गत आता है।

Woman died due to falling wall

दिल्ली में इन दिनों मानसून की पहली बारिश हो रही है। दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में भारी जलभराव हुआ है। इसके साथ ही कई इलाकों में पेड़ गिरने की भी खबर आईं। इसके साथ ही मौसम विभाग ने दिल्ली में और अधिक बारिश की संभावना जताते हुए रविवार को येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने दोपहर ढाई बजे तक 98.7 मिमी बारिश और रिज वेधशाला ने 111.4 मिमी बारिश दर्ज की है।

भारी बारिश के कारण देश की राजधानी में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण कई जगहों पर भारी जाम की समस्या देखने को मिली। इसके साथ ही एमसीडी ने जलभराव की शिकायतों पर सुनवाई करते हुए जल्द ही समस्याओं का निस्तारण किया।

IMD ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+