दिल्ली: रिक्शाचालक ने की महिला के साथ बदसलूकी, गलत तरह से छुआ

नई दिल्ली। दिल्ली के पहाड़गंज में एक महिला के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। महिला ने बताया है कि दिनदहाड़े उसके साथ बदतमीजी की गई। महिला ने आरोप लगाया है कि पहाड़गंज एरिया में एक रिक्शाचालक ने उसके साथ बदतमीजी की है। महिला की शिकायत पर कार्रवाई ना करने पर मामले में दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है।

 गलत तरह से पकड़ा

गलत तरह से पकड़ा

महिला ने कहा, 'उसने मुझे गलत तरह से पकड़ा और विरोध करने पर मुझे गालियां दीं। मेरे पास एक पानी की बोतल थी, जो मैंने अपने बचाव में उसको मारी।' महिला का कहना है कि मामले के बाद 45 मिनट तक वो लगातार पुलिस से मामले को लेकर कार्रवाई की मांग करती रही लेकिन उन्हें कोई मदद नहीं मिली।

किराए को लेकर हुआ झगड़ा

किराए को लेकर हुआ झगड़ा

महिला ने बताया कि उसने मेट्रो स्टेशन से पहाड़गंज तक के लिए रिक्शा लिया था। महिला ने बताया कि रिक्शाचालक ने उससे 200 रुपए मांगे, उसने इसे ज्यादा बताया तो उसने गालियां देना शुरू कर दिया। रिक्शाचालक ने महिला को गलत तरह से पकड़ा तो वो महिला ने पानी की बोतल उसको मारी और उसे घसीटते हुए पास के पुलिस स्टेशन में ले गई।

पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

महिला का कहना है कि रिक्शाचालक ने शराब पी रखी थी। उसने पुलिस से उस पर कार्रवाई की बात कही थी तो उसकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया और बेवजह परेशान ना करने को कहा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+