पहले जड़े थप्पड़ और फिर छत से फेंका नीचे, आखिर क्यों छोटी सी बच्ची पर फूटा शख्स का गुस्सा?

Man Pushes Minor girl: आजकल लोग पैसे के लालच में इतने अंधे हो चुके हैं कि सही गलत का भेद करना ही भूल गए हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई घटना ऐसी दिख ही जाती है, जिसपर यकीन कर पाना एक बार को मुश्किल हो जाए। ऐसा ही एक मामला हाल ही में देश की राजधानी दिल्ली से भी सामने आया है, जहां पर एक शख्स को इतना गुस्सा आ गया कि उसने नाबालिग बच्ची को छत से नीचे फेंक दिया।

मामला है दिल्ली के अमन विहार इलाके का, जहां एक शख्स ने न सिर्फ एक नाबालिग लड़की के साथ बुरी तरह मारपीट की बल्कि उसे भद्दी भद्दी गालियां भी दीं। बच्ची सिर्फ रोए ही जा रही थी। शख्स ने ऐसा क्यों किया, चलिये जानते हैं।

land dealer throws minor girl

रिपोर्ट के मुताबिक लड़की से मारपीट करने वाले शख्स का नाम है मोनू सक्सेना, जो एक लोकल डीलर है। खबरे हैं कि ये जमीनी विवाद का मामला है, जिसके चलते शख्स को गुस्सा आ गया और उसने लड़की को मारा। हालांकि सटीक कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। ना ही पुलिस द्वारा किसी तरह की कानूनी कार्रवाई की कोई खबर सामने आई है।

क्लिप में सुना जा सकता है कि यहां किसी मकान पर कब्जा करने की बात हो रही है। बिल्डर कहता है कि तू मेरे मकान पर कब्जा करेगी, तो उधर लड़की कहती है कि तू मेरे मकानपर कब्जा करेगा। इतने में आरोपी लड़की को जोरदार थप्पड़ मारकर छत से नीचे गिरा देता है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि डीलर की लड़की के साथ पहले तो बहस चल रही होती है। इसके बाद वो देखते ही देखते उसे जोरदार थप्पड़ जड़ देता है। शख्स उसे इतनी जोर से थप्पड़ जड़ता है कि वो छत से उछलकर नीचे गिर जाती है। जैसी ही वो गिरी, दर्द के मारे चिल्लाने लगी।

वहीं दूसरी तरफ मारपीट करने वाला आदमी उसे निर्दयी होकर गंदी गंदी गालियां भी देने लगता है। एक शख्स, जो इस पूरी घटना को रिकॉर्ड कर रहा होता है, वो भी गंदी गालियां देने लगता है। वीडियो में सुनाई पड़ रहा है कि लड़की कितनी बुरी तरह से रो रही है।

देखते ही देखते सोशल मीडिया पर ये घटना वायरल हो गई और लोग प्रशासनिक कार्रवाई की बात करने लगे। लोगों का कहना था कि इस क्लिप पर सख्त से सख्त एक्शन लिया जाना चाहिए। ये बात बिल्कुल भी सही नहीं है कि खुलेआम कोई इस तरह की दबंगई करे। ये बात बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+