Who is Ramesh Bidhuri: कौन हैं रमेश बिधूड़ी? जिन्हें AAP नेता संजय सिंह ने बताया दिल्ली का CM कैंडिडेट

Who is Ramesh Bidhuri: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के साथ सियासी पारा चढ़ चुका है। इसी बीच, बीजेपी के नेता और कालकाजी सीट से उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी चर्चा में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह ने उन पर तीखा हमला करते हुए उन्हें 'गाली देने वाला व्यक्ति' करार दिया।

साथ ही संजय सिहं ने दावा किया कि बीजेपी उन्हें दिल्ली का मुख्यमंत्री उम्मीदवार बना सकती है। ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि रमेश बिधूड़ी आखिर हैं कौन, और उनकी राजनीतिक यात्रा कैसी रही है?

Who is Ramesh Bidhuri

कैसा रहा राजनीतिक सफर?

रमेश बिधूड़ी कॉलेज के दिनों से राजनीति में सक्रिय रहे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को अपनी राजनीतिक पार्टी के रूप में चुना और पार्टी संगठन में विभिन्न पदों पर कार्य किया।

  • 2003-2008: दिल्ली बीजेपी के उपाध्यक्ष।
  • 2003-2014: दिल्ली विधानसभा के सदस्य।

सांसद के रूप में सफर

  • 2014 लोकसभा चुनाव: दक्षिण दिल्ली सीट से सांसद चुने गए।
  • 2019 लोकसभा चुनाव: दूसरी बार दक्षिण दिल्ली से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतकर सांसद बने।
  • उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के राघव चड्ढा और कांग्रेस के विजेंद्र सिंह को हराया।

समितियों में भूमिका:

  • शहरी विकास पर स्थायी समिति।
  • अन्य पिछड़ा वर्गों के कल्याण पर स्थायी समिति।
  • श्रम और रोजगार मंत्रालय की परामर्श समिति।

कब-कब विवादों और आलोचनाओं का शिकार?

  • बसपा सांसद पर टिप्पणी: सितंबर 2023 में संसद के विशेष सत्र के दौरान बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ असंसदीय भाषा का उपयोग करने पर रमेश बिधूड़ी को भारी आलोचना झेलनी पड़ी। इस घटना ने उनकी छवि पर नकारात्मक प्रभाव डाला और विपक्ष ने उन्हें संसद से निलंबित करने की मांग की।
  • बयानबाजी में विवाद: रमेश बिधूड़ी अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। उनका कालकाजी सीट से उम्मीदवार बनाया जाना भी इस बार चर्चा का विषय है। विपक्षी दल उन्हें 'गाली देने वाला नेता' करार देकर बीजेपी की रणनीति पर सवाल उठा रहे हैं।

कितनी संपत्ति के मालिक हैं बिधूड़ी?

  • शुद्ध संपत्ति: ₹17.8 करोड़
  • कुल संपत्ति: ₹18.01 करोड़
  • देनदारियां: ₹20.38 लाख
  • खेल: कॉलेज के दिनों में क्रिकेट खेले।
  • 2007-08 में एमएलए बनाम प्रेस रिपोर्टर्स क्रिकेट मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार।

चर्चा में क्यों हैं रमेश बिधूड़ी?

  • बीजेपी का सीएम फेस: विपक्ष का दावा है कि बीजेपी उन्हें दिल्ली में मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में पेश कर सकती है।
  • चुनाव में कड़ी टक्कर: कालकाजी सीट पर आम आदमी पार्टी की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
  • विपक्ष के निशाने पर: विवादित टिप्पणियों और बसपा सांसद दानिश अली पर की गई टिप्पणी के चलते विपक्षी दल उन्हें लगातार घेर रहे हैं।

कितने पढ़े-लिखे?

  • जन्म: 18 जुलाई 1961 (उम्र 63 वर्ष)
  • शिक्षा:
  • 1988 में शहीद भगत सिंह कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम।
  • 2009 में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ से एलएलबी।

परिवार में कौन-कौन?

  • पिता: रामरिख
  • माता: चर्तो देवी
  • पत्नी: कमला बिधूड़ी
  • संतान: 2 पुत्र, 1 पुत्री

ये भी पढ़ें: Delhi Chunav 2025: दिल्ली में मतदान कबसे? कब होगी आचार संहिता लागू? आज EC करेगा बड़ा खुलासा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+