'दिल्ली में जहां जा रहा हूं, लोग खूब प्यार दे रहे हैं', बोले सीएम अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आए हैं। इस दौरान वे ताबड़तोड़ रोड शो और चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में जहां जा रहा हूं लोग ख़ूब प्यार दे रहे हैं।

भगवंत मान के साथ आज नई दिल्ली के मोती नगर और पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर में प्रचार किया। दिल्ली की जनता का ये उत्साह एक नई ऊर्जा के रूप में सामने आ रहा है।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में दिल्ली की जनता तानाशाही को करारा जवाब देने के लिए तैयार है। लोकसभा चुनाव में इस बार दिल्ली की जनता बदलाव के लिए तैयार है। पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट पर उत्तम नगर में जनता के साथ रोड शो किया।

साथ ही सीएम केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव प्रचार के तहत आज नई दिल्ली संसदीय सीट पर मोती नगर में विशाल रोड शो किया। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ पहुंची। लोगों की भारी भीड़ देख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की जीत तय है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली: 'अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद AAP हुई और मजबूत', बोलीं मंत्री आतिशी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+