दिल्ली: 'अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद AAP हुई और मजबूत', बोलीं मंत्री आतिशी
Delhi News: आम आदमी पार्टी की नेता व दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि आज यानी रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की विधायकों के साथ बैठक हुई। सभी विधायकों ने उनकी रिहाई पर अपनी और पूरी दिल्ली के लोगों की खुशी जाहिर की।
मंत्री आतिशी ने कहा कि भाजपा की जो आम आदमी पार्टी को तोड़ने की कोशिश थी वह पूरी तरह फेल हुई है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप और मजबूत हुई है। एक परिवार की तरह उभरी है।

आतिशी ने कहा कि आप मिलकर इस तानाशाही से लड़ी है और अब अरविंद केजरीवाल की रिहाई के बाद हम इस तानाशाही को हराएंगे।
यह भी पढ़ें- दिल्ली: सीएम केजरीवाल ने बुरे समय में साथ रहने के लिए विधायकों का किया धन्यवाद, बोले सौरभ भारद्वाज












Click it and Unblock the Notifications