Delhi News: दिल्ली में अंधाधुंध फायरिंग, केजरीवाल की बढ़ सकती मुश्किल, मौसम का मिजाज, दिल्ली में क्या है खास?
Delhi News: आज 4 मार्च पवित्र रामजान महीने का तीसरा रोजा है। देश की राजधानी दिल्ली में आज मौसम का मिजाज कैसा होने वाला है? राजनीति के गलियारे में आज सबसे ज्यादा किस बात को लेकर चर्चा होने वाली है और दिल्ली सोमवार की रात क्यों दहल गई पुलिस इस मामले में क्या कर रही है? आइए जानते है इन सब विषयों के बारे में
ज्योति नगर में अंधाधुंध फायरिंग
देश की राजधानी दिल्ली के ज्योति नगर में 2 गुटों के बीच अंधाधुंध फायरिंग हुई जिसमे 5 लोगों के घायल होने से हड़कंप मच गया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि 3 मार्च को लगभग 9 बजे पुलिस थाना ज्योति नगर में फायरिंग की घटना की सूचना मिली जब टीम वहां मौके पर पहुंची तो पुलिस ने पाया कि 2 गुटों के बीच एक दूसरे पर फायरिंग करने के वजह से 5 व्यक्ति घायल हो गए थे।

सभी घायलों को जीटीबी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। पुलिस के टीमों द्वारा कुछ खाली कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।फायरिंग में शामिल व्यक्ति की पहचान, पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के लिए तकनीकी और मैनुअल इनपुट एकत्र करने के लिए टीमों का गठन किया गया है। इस मामले में ज्योति नगर थाना पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
दो-तीन दिनों बाद बदलेगा मौसम का मिजाज
दिल्ली में आज हल्की हवा चलेगी जिसके कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि 2-3 दिन बाद दिल्ली में मौसम का मिजाज बदलेगा जिसके वजह से तापमान में वृद्धि होगी। बीते सोमवार को दिल्ली में तापमान 31.1 डिग्री तक पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रहा। आज तेज हवाओं के साथ तापमान में गिरावट की संभावना है।
दिल्ली में मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक रह सकता है। मार्च के पहले हफ्ते में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी।
केजरीवाल की फिर बढ़ सकती है मुश्किल
राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बाद से राजनीति पारा हाई है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। विधानसभा सत्र के चौथे दिन स्वास्थ्य विभाग से संबंधित अनियमितताओं पर पेश की गई कैग रिपोर्ट पर चर्चा संपन्न हो गई। स्वास्थ्य संबंधी कैग रिपोर्ट पर चर्चा के बाद सीएम रेखा गुप्ता, कैबिनेट मंत्री डॉ. पंकज सिंह व मनजिंदर सिंह सिरसा सहित सत्तापक्ष के प्रमुख सदस्यों की ओर से बात रखने के बाद विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने इसे जांच के लिए पीएसी (लोक लेखा समिति) के पास भेजा। उन्होंने पीएसी को तीन माह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
बीजेपी विधायकों की मांग: केजरीवाल पर चले हत्या का मुकदमा
इस मामले में रिपोर्ट पर चर्चा के दौरान भाजपा विधायकों ने मांग करते हुए कहा कि कोरोना से लोगों की मौत पर तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हत्या का मुकदमा चलाया जाना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मामले में जांच रिपोर्ट मांगा। उन्होंने कहा इसकी जांच इसलिए भी जरुरी है ताकि कोरोना महामारी के समय से लेकर अन्य गंभीर मामलों पर कार्रवाई कर इसमे शामिल जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जा सके। बीजेपी विधायकों ने कोरोना महामारी के दौरान आक्सीजन आदि की कमी से लोगों की मौत पर तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराते हुए उनपर हत्या का मुकदमा चलाए जाने की मांग की।
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि सफाई, दवाई और इलाज के नाम पर सिर्फ घोटाला किया गया है। मोहल्ला क्लीनिक के नाम पर फर्जी मरीज व टेस्ट किए और नकली दवाएं दीं। दस रुपये का एन 95 मास्क 150 रुपये में खरीदा गया। वहीं स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने आप सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पिछली सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। बीजेपी के इस कड़े रुख से आप पार्टी और उनके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। सत्ता पक्ष के तेवरों से स्पष्ट है कि वे कैग रिपोर्ट को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना चाहते हैं। दिल्ली की राजनीति में इस मुद्दे को लेकर भी आज आरोप- प्रत्यारोप का दौर एक दूसरे पर होगा।












Click it and Unblock the Notifications