Operation Kavach-12: दिल्ली में 24 घंटे के अंदर क्यों 25,000 लोग हिरासत में? राजधानी में क्या होने वाला था?
Delhi Police Action: गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने ऐसा कदम उठाया, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। महज 24 घंटे के भीतर राजधानी में 25 हजार से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया। इतना ही नहीं 2,171 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है।
सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों के बीच यही सवाल गूंजने लगा कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसकी वजह से दिल्ली पुलिस को इतनी बड़ी कार्रवाई करनी पड़ी। अगर आप भी यही सोच रहे हैं, तो पूरा मामला समझना जरूरी है।

🟡क्या है ऑपरेशन कवच-12 (Operation Kavach-12 Explained)
दरअसल, गणतंत्र दिवस के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने 'ऑपरेशन कवच-12' के तहत राजधानी में बड़े स्तर पर सर्च और चेकिंग अभियान चलाया। यह कार्रवाई खास तौर पर नार्को-ऑफेंडर्स और ऑर्गेनाइज्ड क्राइम के खिलाफ की गई।
दिल्ली पुलिस के सभी क्राइम डिस्ट्रिक्ट, यूनिट्स, ब्रांच और स्पेशल सेल को एक साथ मैदान में उतारा गया। इस संयुक्त ऑपरेशन के तहत 15 पुलिस जिलों में 2348 जगहों पर एक साथ रेड और चेकिंग की गई। मकसद साफ था, गणतंत्र दिवस से पहले राजधानी को पूरी तरह सुरक्षित बनाना।
🟡24 घंटे में कितने लोग पकड़े गए? किन मामलों में हुई कार्रवाई?
दिल्ली पुलिस की इस धुआंधार कार्रवाई में 4,082 लोगों को प्रिवेंटिव कस्टडी में लिया गया। वहीं दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत 25,300 लोगों को हिरासत में लिया गया। यह आंकड़ा अपने आप में बताता है कि ऑपरेशन कितना बड़ा और व्यापक था।
क्राइम ब्रांच के स्पेशल सीपी देवेश श्रीवास्तव के मुताबिक यह पूरी कार्रवाई कोऑर्डिनेटेड और टारगेटेड थी। इस दौरान NDPS एक्ट के 55 मामलों में 59 नार्को-ऑफेंडर्स गिरफ्तार किए गए। इनके पास से बड़ी मात्रा में ड्रग्स और कैश भी बरामद हुआ।
इसके अलावा दिल्ली एक्साइज एक्ट के तहत 231 केस दर्ज हुए, जिनमें 238 लोगों की गिरफ्तारी की गई। 31 घोषित अपराधी, 21 ऑटो लिफ्टर पकड़े गए और 33 चोरी की गाड़ियां बरामद की गईं। साथ ही 66 DP एक्ट के तहत 2276 वाहन जब्त किए गए।
🟡कब शुरू हुआ ऑपरेशन कवच (When Operation Kavach Started)
दिल्ली पुलिस ने मई 2023 में ऑपरेशन कवच की शुरुआत की थी। इसका मकसद ड्रग्स की तस्करी और सप्लाई नेटवर्क को जड़ से खत्म करना है। इस ऑपरेशन में स्ट्रीट लेवल पेडलर से लेकर बड़े तस्करों तक सभी को टारगेट किया जाता है।
पुलिस ने टॉप टू बॉटम और बॉटम टू टॉप दोनों तरह की रणनीति अपनाई, ताकि ड्रग नेटवर्क के हर लिंक तक पहुंचा जा सके। ऑपरेशन कवच-12 से पहले 11 बड़े ऑपरेशन चलाए जा चुके हैं। हर बार बड़ी मात्रा में नशे का सामान और अपराधी पकड़े गए हैं। गणतंत्र दिवस को देखते हुए इस बार पुलिस ने कोई रिस्क नहीं लिया।
🟡 गिरफ्तार और हिरासत में लिए गए लोगों की कुल संख्या
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक
1️⃣ हिरासत में लिए गए लोग (Detained/Preventive Custody)
प्रिवेंटिव कस्टडी: 4,082 लोग
दिल्ली पुलिस एक्ट की धारा 65 के तहत हिरासत: 25,300 लोग
कुल हिरासत में: 4,082 + 25,300 = 29,382 लोग
2️⃣ गिरफ्तार किए गए लोग (Arrested)
NDPS एक्ट: 59 गिरफ्तार
दिल्ली एक्साइज एक्ट (कुल): 1,682 गिरफ्तार
आर्म्स एक्ट: 117 गिरफ्तार
जुआ (Gambling): 261 गिरफ्तार
घोषित अपराधी: 31 गिरफ्तार
ऑटो लिफ्टर: 21 गिरफ्तार
कुल गिरफ्तार: 59 + 1,682 + 117 + 261 + 31 + 21 = 2,171 लोग
(गिरफ्तार + हिरासत में)
कुल हिरासत में: 29,382
कुल गिरफ्तार: 2,171
टोटल: 29,382 + 2,171 = 31,553 लोग
दिल्ली पुलिस की यह कार्रवाई साफ संकेत देती है कि संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। आम लोगों को भी सलाह दी गई है कि वे किसी भी तरह की संदिग्ध हरकत दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। गणतंत्र दिवस जैसे बड़े राष्ट्रीय पर्व से पहले दिल्ली को सुरक्षित रखने के लिए यह अब तक का सबसे बड़ा प्रिवेंटिव एक्शन माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications