Weather Updates:अगले कुछ घंटों में दिल्ली-NCR में बरसेंगे बादल, 4 दिनों के लिए जारी हुआ अलर्ट
नई दिल्ली, 06 सितंबर। दिल्ली में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है तो वहीं आईएमडी ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि राजधानी और एनसीआर में आज भी बरसात हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में अगले 4 दिनों तक बारिश की आशंका है, हालांकि इस बार बारिश भारी नहीं होगी लेकिन बारिश जोरदार जरूर होगी। अनुमान के मुताबिक 6-7 सितंबर को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश और 7-8 सितंबर को मध्यम बारिश होने के आसार हैं। आईएमडी के मुताबिक बारिश का दौर अगले 4 दिनों तक जारी रहेगा।विभाग के मुताबिक पूरे मानसून सीजन में दिल्ली में 980 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 50 फीसदी ज्यादा है।

अगले कुछ घंटों में दिल्ली-NCR में बरसेंगे बादल
आईएमडी ने कहा है कि अगले 2 घंटों के दौरान पश्चिमी दिल्ली (पश्चिम विहार) के अलग-अलग स्थानों के आसपास हल्की तीव्रता की बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। जबकि पानीपत (हरियाणा) , सादुलपुर, बयाना (राजस्थान) में भी बरसात होने की आशंका दिखाई पड़ रही है। तो वहीं एनसीआर (फरीदाबाद, छपरौला, गाजियाबाद, दादरी), गोहाना, एटा, जट्टारी में बूंदा-बांदी संभव है।

4 दिनों के लिए जारी हुआ अलर्ट
- 6 सितंबर-------गरज के साथ आंधी-पानी
- 7 सितंबर-------छिटपुट के साथ आंधी-पानी
- 8 सितंबर----- गरज के साथ आंधी-पानी
- 9 सितंबर------गरज के साथ आंधी-पानी
- 10 सितंबर-----गरज के साथ आंधी-पानी
- 11 सितंबर -----गरज के साथ आंधी-पानी

चक्रवाती परिसंचरण
आईएमडी के मुताबिक एक चक्रवाती परिसंचरण की वजह से बंगाल की खाड़ी पर एक लोप्रेशर एरिया बना हुआ है, जिससे बारिश होने की आशंका नार्थ इंडिया में नजर आ रही है। केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि 07 से 09 सितंबर,के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी पंजाब और जम्मू क्षेत्र और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग भारी वर्षा के आसार हैं तो वहीं उत्तर पश्चिम भारत में हल्की बारिश की संभावना नजर आ रही है।

अगले 24 घंटों के दौरान होगी बारिश
स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड,छत्तीसगढ़, पंजाब,हरियाणा , जम्मू कश्मीर, राजस्थान के पूर्वी हिस्से, मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात, यूपी, बिहार, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में जमकर बारिश हो सकती है और इसलिए यहां अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications