दिल्ली-NCR में बरसे बादल, चल रही हैं तेज हवाएं, कुछ घंटों में इन 37 जगहों में भी होगी बारिश

नई दिल्ली, 16 अप्रैल। गर्मी से तप रहे दिल्ली-एनसीआर में इंद्रदेवता मेहरबान हुए है। आज दोपहर बाद दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। राजधानी के द्वारका, उत्तम नगर, नजफगढ़ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई है और अभी भी कई इलाको में बादल छाए हुए हैं। बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही यहां आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया था।

Recommended Video

    दिल्ली और दक्षिण भारत पर इंद्रदेवता मेहरबान, आंधी-पानी का अलर्ट जारी, Weather Updates
    दिल्ली-NCR में बारिश, कुछ घंटों में यहां भी बरसेंगे बादल

    मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ घंटों में दिल्ली से सटे बहादुरगढ़, गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, लाहौर, हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, गन्नौर, सोनिपेट, फतेहाबाद, बरवाला, नरवाना, राजौंद, असंध, सफीदों, जींद, गोहाना, खरखौदा, आदमपुर, हिसार, हिसार मेहम, रोहतक, सिवानी, तोशाम, भिवानी और झज्जर में भारी बारिश होने की आशंका है। मालूम हो कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते यहां बारिश के आसार हैं। विभाग ने कहा है कि आंधी-पानी का दौर कल तक जारी रहेगा और इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी चाल 30/40 किमी प्रति घंटा हो सकती है।

    दिल्ली-NCR में बारिश, कुछ घंटों में यहां भी बरसेंगे बादल

    केवल दिल्ली ही नहीं आज से लेकर अगले 24 घंटों के अंदर कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भी बारिश के आसार बने हुए हैं। विभाग ने यहां भी अलर्ट जारी किया हुआ है। उसने कहा है कि आने वाले दिनों में यहां तेज हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है , जबकि असम, त्रिपुरा, सिक्किम, मेघालय और मिजोरम में भी बादल बरसने के पूरे आसार है।

    दिल्ली-NCR में बारिश, कुछ घंटों में यहां भी बरसेंगे बादल

    भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि पिछले साल की तरह इस साल भी मानसून सामान्य रहने वाला है और देश में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। आईएमडी ने कहा है कि इस साल 96 प्रतिशत से लेकर 104 फीसदी तक वर्षा हो सकती है, जो कि सामान्य से अच्छी बारिश की श्रेणी में आती है।मानसून सीजन जून से लेकर सितंबर तक रहेगा।

    स्काईमेट ने भी कही थी बड़ी बात

    स्काईमेट ने भी कहा था कि इस बार मानसून सीजन काफी अच्छा रहेगा। जून से ही बारिश का दौर शुरू होगा, जो कि सितंबर तक चलेगा। ये लगातार तीसरा साल होगा, जब मानसून सामान्य होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+