Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में छाया घना कोहरा, बढ़ी ठिठुरन, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?
Mausam ki Jankari Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में अब सर्दी अपनी पूरी रंगत में है, इस वक्त वहां पर घना कोहरा छाया हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में आज से घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

उसका कहना है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में जबरदस्त ढंग से ठंड बढ़ गई है और आने वाले दिनों में इसमें और इजाफा होगा। ठंड के साथ ही यहां पर हल्की बारिश के भी आसार हैं और लोगों को शीतलहर का भी सामना करना पड़ सकता है।
दिल्ली में आज भी AQI 300 से पार है
आज यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है दिल्ली-एनसीआर में आज भी हवा जहरीली बनी हुई है, आज भी AQI 300 से पार है, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 367 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 319 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 391 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 365 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -331 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 342 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -337 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक'
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
जहां उत्तर भारत का ये हाल है, वहीं दूसरी ओऱ आज भी दक्षिण में बरसात हो सकती है। तमिलनाडु में आज भी हल्की बारिश का अलर्ट जारी है तो वहीं कर्नाटक, लक्षद्वीप, रायलसीमा और नागालैंड में भी हल्ली बारिश की संभाना बनी हुई है।
इन राज्यों में भी घने कोहरे का अलर्ट जारी
बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय भी बारिश की चपेट में आज रह सकते हैं जबकि पंजाब-हरियाणा, यूपी-बिहार-झारखंड, एमपी में मौसम आज भी शुष्क, ठंडा और कोहरे वाला रहेगा। हिमाचल-उत्तराखंड और कश्मीर में आज बर्फबारी होने की आशंका है जिसके लिए अलर्ट जारी है। कश्मीर के कई स्थानों में पारा शून्य के नीचे चल रहा है और वहां हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications