Weather Update: दिल्ली-NCR में गर्मी से राहत! तमिलनाडु में तेज लू का कहर, UP-बिहार समेत जानें आज कहां बारिश?
Weather Update: पिछले कुछ दिनों से झुलसाने वाली गर्मी से जूझ रहे दिल्ली-NCR और उत्तर भारत के लोगों को अब थोड़ी राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक हल्की बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। येलो अलर्ट के तहत 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे लू पर थोड़ी लगाम लग सकती है।
Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम सुहाना
- 10 अप्रैल को शाम में बदला मौसम, धूल भरी हवाओं और हल्की बूंदाबांदी ने गर्मी से राहत दी।
- शुक्रवार, 11 अप्रैल और शनिवार, 12 अप्रैल को अधिकतम तापमान 36-38°C, जबकि न्यूनतम तापमान 18-20°C के बीच रहने की संभावना।

North India Rain Alert: उत्तर भारत में हल्की बारिश की संभावना
- पश्चिमी विक्षोभ के असर से पंजाब, हरियाणा, यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी तेज़ हवाओं और हल्की बारिश की संभावना है।
Bihar Rain Alert: बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बारिश
- बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अगले दो दिनों तक अच्छी बारिश का अनुमान है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी चेतावनी है।
Tamil Nadu Weather Update: तमिलनाडु में गर्मी का सितम जारी
- वहीं दूसरी ओर तमिलनाडु और खासकर उत्तर तमिलनाडु में गर्मी अपने चरम पर है।
- चेन्नई, वेल्लोर, त्रिची और इरोड में पारा 40°C के पार
- वेल्लोर ने दर्ज किया 40.6°C, जो राज्य में अब तक का सबसे अधिक
- चेन्नई का तापमान भी 40°C तक पहुंचने की संभावना
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक रायलसीमा और आंतरिक कर्नाटक से आ रही शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण उत्तरी तमिलनाडु में लू जैसे हालात बन गए हैं।
समुद्री क्षेत्र में तेज़ हवाओं का असर
- बंगाल की खाड़ी, तमिलनाडु तट, श्रीलंका के आसपास के क्षेत्रों में 35-55 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
- मछुआरों को इन इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।
क्या कहता है मौसम विभाग?
IMD का कहना है कि देश भर में दोहरी स्थिति देखने को मिल रही है - उत्तर भारत और पूर्वोत्तर में बरसात और ठंडी हवाओं से राहत, जबकि दक्षिण भारत के कई हिस्सों में हीटवेव अलर्ट और तापमान में तेज़ बढ़ोतरी।
दिल्ली-NCR और यूपी-बिहार के लोगों के लिए ये दो दिन राहत भरे हो सकते हैं, लेकिन तमिलनाडु और दक्षिण भारत में रहने वालों को भीषण गर्मी से अभी राहत नहीं मिलने वाली। अगर आप इन दिनों सफर की योजना बना रहे हैं, तो स्थानीय मौसम अपडेट जरूर चेक करें, खासकर जहां लू, तेज़ हवाएं या बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications