Weather News: मई के पहले हफ्ते में दिल्ली-NCR का कैसा होगा मौसम? जानें किन राज्यों में बारिश का अलर्ट?
Weather News: अप्रैल के तापमान ने पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में गर्मी के रिकॉर्ड तोड़ दिए। वहीं, अब मई का महीना दिल्ली-एनसीआर के लिए राहत भरी खबर लेकर आया है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार यानी आज से तीन मई तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास रहेगा। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। तेज हवाओं के चलने के भी आसार हैं।
मई का पहला हफ्ता दिल्ली के लोगों के लिए भीषण गर्मी से राहत देने वाला होगा। दिल्ली में बुधवार को दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, लेकिन 4 मई को यह 40 डिग्री सेल्सियस को छू सकता है। 4 मई को बहुत हल्की बारिश या आंधी आने की संभावना है। आइए जानते हैं अन्य राज्यों का हाल?

यूपी में 6 मई तक इंद्रदेव मेहरबान!
उत्तर प्रदेश को अप्रैल के महीने ने जहां गर्मी और लू के चपेट में रखा। वहीं, मई का पहला हफ्ता इंद्रदेव की मेहरबानी से ठंडा रह सकता है। मौसम विभाग की मानें तो, मई के पहले हफ्ते में बारिश के आसार हैं। बताया जा रहा है कि 5 से 6 मई तक राज्य के कुछ हिस्सों में बदलों का डेरा छाया रहेगा। गरज और चमक के साथ बारिश के आसार हैं। लू से राहत मिल सकती है।
जानें कहां बारिश का अलर्ट?
वहीं, पहाड़ी इलाकों यानी उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश की संभावना है। उधर, राजस्थान में आज से अगले चार दिन मौसम साफ रहेगा। लेकिन तापमान में कोई खास बढ़ोतरी होने की उम्मीद नहीं है। मई में भी तापमान कंट्रोल रहेगा। करीब राजस्थान के 6 जिलों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।
बिहार में सताएगी लू
बिहार में राहत की उम्मीद कम नजर आ रही है। मौसम विभाग ने पटना समेत प्रदेश में तीन मई तक गर्मी व लू का प्रभाव बने रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, नवादा, शेखपुरा, खगड़िया व भागलपुर में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।
सब्जियों के दामों में होगा इजाफा
असामान्य तापमान के कारण जून तक सब्जियों के दाम ऊंचे रहेंगे। चुनौतियों में बफर स्टॉक की कमी, कीट समस्याएं और वित्तीय वर्ष 2024 में उतार-चढ़ाव शामिल हैं। टमाटर, प्याज, लहसुन और अदरक की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। परवल, सेम, और अल नीनो-प्रेरित गर्मी फसलों को प्रभावित करती है।
अप्रैल के तापमान ने भारत के कई हिस्सों में गर्मी के रिकॉर्ड तोड़े
2024 के आम चुनावों के लिए मतदान के बीच लोगों को कई हफ्तों तक अत्यधिक गर्मी का सामना करना पड़ा। वैज्ञानिकों का कहना है कि देश के बड़े हिस्से में इस महीने भीषण गर्मी जलवायु संकट के कारण पड़ी। 1901 में रिकॉर्ड शुरू होने के बाद से रात के तापमान के मामले में यह पूर्वी और उत्तरपूर्वी भारत में सबसे गर्म अप्रैल था और औसत तापमान के मामले में तीसरा सबसे गर्म अप्रैल था। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अधिकतम, न्यूनतम और औसत तापमान के मामले में यह प्रायद्वीप में दूसरा सबसे गर्म अप्रैल था।












Click it and Unblock the Notifications