Delhi Ka Mausam: दिल्ली के प्रदूषण में सुधार लेकिन दिखने लगा है ठंड का असर, जानिए आज के मौसम का हाल
मौसम विभाग की बात करें तो दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है।

दिल्ली में आज का मौसम (Weather in Delhi Today): देश की राजधानी में अब ठंड का असर दिखने लग गया है,हालांकि दिन में धूप निकलने के कारण कड़ाके की सर्दी अभी यहां नहीं पड़ रही है लेकिन मौसम विभाग का ताजा अपडेट कह रहा है कि आने वाले दिनों में अब तेजी से मौसम में बदलाव होगा, जिससे लोगों को अब ठिठुरन वाली सर्दी का सामना करना पड़ेगा क्योंकि पहाड़ों की ओर से आ रही बर्फीली हवाओं का असर राजधानी समेत आस-पास के राज्यों में भी दिखेगा।

दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स मध्यम श्रेणी में
हालांकि आज दिल्ली में सुबह कोहरा था लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही ये कम हो गया है। आपको बता दें कि भले ही यहां सर्दी बढ़ गई है लेकिन सकारात्मक बात ये है कि दिल्ली की हवा में अब पहले से काफी सुधार हुआ है, हालांकि प्रदूषण कम तो नहीं हुआ है लेकिन इसमें पहले से काफी कमी आई है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च के अनुसार दिल्ली में गुरुवार को AQI 129 (मध्यम) श्रेणी में है।

दिल्ली की हवा काफी साफ हो गई है
तो वहीं The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 218 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 201 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 199 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर183 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली - 154 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 123 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली AQI 134

नोएडा में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रह सकता है
दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। अगर एनसीआर की बात करें तो आज नोएडा में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने के आसार हैं। तो वहीं श्रीनगर में न्यूनतम तापमान आज 2 डिग्री और अधिकतम तापमान 04 डिग्री रह सकता है।

बर्फबारी और बारिश के आसार
वैसे आज कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी और बारिश के आसार नजर आ रहे हैं, आपको बता दें कि कश्मीर और हिमाचल के कई ऊंचे इलाकों में पारा माइनस में है जिसकी वजह से मैदानी इलाकों पर भी ठंड पड़ रही है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में पारा गिरा है तो वहीं राजस्थान के चुरु में तापमान 3 डिग्री पहुंच गया है।

हल्की बारिश हो सकती है
वहीं दूसरी ओर तमिलनाडु-पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में फिलहाल राहत दिख रही है, यहां पर हल्की बारिश के आसार हैं तो वहीं आज बेंगलुरु के मौसम में भी बदलाव देखा जाएगा, दिन में धूप रहेगी तो शाम तक हल्की बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications