Delhi Forecast Today: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम? जानिए यहां
Delhi Forecast Today: देश के दिल यानी दिल्ली में आज हल्की बूंदाबादी संभव है, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज नेशनल कैपिटल में मौसम आद्रता भरा रहेगा, शाम तक कुछ जगहों पर बूंदाबादी हो सकती है।
आपको बता दें कि बीते दिनों दिल्ली में काफी बारिश हुई है, जिसकी वजह से यहां मानसूनी बारिश का कोटा पूरा हो चुका है।

लेकिन अब यहां मानसून थोड़ा वीक पड़ रहा है, आज यहां न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आस-पास रहेगा तो वहीं ठंडी हवाएं भी चलने का अनुमान है।
तो वहीं दिल्ली से सटे पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में आज भी काफी बरसात हो सकती है।आपको बता दें कि बरसात के कारण इस वक्त दिल्ली के प्रदूषण में खासी कमी आई है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 101 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 108 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 1 12 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 104 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -101 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -101 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
देश के कई राज्य इस वक्त भारी बारिश की चपेट में हैं,तमिलनाडु, डुबेगी, कराईकल, राजस्थान और केरल में आज भारी बारिश की उम्मीद है। यहां यूपी के 21 जिलों, एमपी के 11 जिलों और राजस्थान के 9 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं पहाड़ों पर मौसम एक बार फिर से बदल सकता है, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बरसात की उम्मीद है और इसी वजह से यहां पर लोगों को मौसम के प्रति सावधान रहने को कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications