Delhi ke Mausam: क्या दिल्ली में आज होगी बारिश? क्या है मौसम विभाग का अपडेट

Delhi Weather on 21 August: मंगलवार सुबह थोड़ी देर की बारिश ने दिल्ली में आफत पैदा कर दी थी, जगह-जगह जलभराव की वजह से लोगों को आने-जाने में खासी परेशानी हुई थी।

ऐसे में बुधवार को राजधानी का मौसम क्या रहेगा, इसी पर सबकी निगाहें लगी हुई हैं। आपको बता दें की मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज भी दिल्ली में हल्की बारिश के आसार हैं, उसने येलो अलर्ट जारी किया हुआ है।

Delhi ke Mausam

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आस-पास रहने का अनुमान है। यही नहीं नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरूग्राम, ग्रेटर नोएडा में भी आज हल्की से तेज बरसात होने के आसार हैं।

फिलहाल देश की राजधानी में लगातार बरसात हो रही है, जिसके कारण यहां के प्रदूषण में काफी गिरावट है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 101 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 102 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 1 12 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 105 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -103 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -104 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

जहां दिल्ली का ये हाल है तो वहीं दूसरी ओर पंजाब, हरियाणा , यूपी, एमपी, बिहार में भी आज भी बारिश का येलो अलर्ट जारी है तो पहाड़ों पर मौसम आज भी गीला ही रहने के आसार हैं। उत्तराखंड, हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट जारी है। तो वहीं बंगाल, ओडिशा, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है।

केरल में आज हल्की से तेज बारिश हो सकती है

कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल में आज हल्की से तेज बारिश हो सकती है तो वहीं दूसरी ओर असम, सिक्किम, मिजोरम में भारी बरसात का अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को हेल्थ के प्रति सतर्क रहने को बोला गया है और लोगों से अपील की गई है कि घर से बाहर निकलने से पहले एक बार मौसम अपडेट जरूर जांच लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+